फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Indore Vande Bharat Train Final Schedule Released Know Route, Timetable and Ticket Price

Vande Bharat: जबलपुर-रानी कमलापति वंदे भारत का अब इटारसी भी हॉल्ट, 327 किमी दूरी 4:35 घंटे में करेंगी पूरी

Sat, 24 Jun 2023 08:16 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 24 Jun 2023 08:16 PM IST
सार

Indore Bhopal Vande Bharat Express Schedule :  रेलवे की तरफ से जबलपुर-रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के फाइनल शैड्यूल में संशोधन कर इटारसी को भी हॉल्ट में जोड़ा गया है। इससे पहले जारी शैड्यूल में वंदे भारत को नर्मदापुरम के बाद बाद सीधे पिपरिया हॉल्ट था।  

विज्ञापन
Bhopal Indore Vande Bharat Train Final Schedule Released Know Route, Timetable and Ticket Price
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को भोपाल में आएंगे। प्रधानमंत्री भोपाल से इंदौर-भोपाल और जबलपुर-रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बीच दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इन दोनों ही ट्रेनों के शैड्यूल को लेकर रेलवे शुरुआत से ही असमंजस स्थिति में है। अब फाइनल शैड्यूल जारी होने के बाद जबलपुर-रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन संख्या 20174/20173 का हॉल्ट इटारसी भी जोड़ा गया है। जबकि पहले जारी फाइनल शैड्यूल में ट्रेन का हॉल्ट नर्मदापुरम के बाद सीधे नरसिंहपुर बताया गया था।
विज्ञापन


327 किमी की दूरी 4.35 घंटे में करेगी पूरी
रेलवे की तरफ से जारी संशोधित शैड्यूल के अनुसार जबलपुर-आरकेएमपी वंदे भारत ट्रेन संख्या 20174 सुबह 6 बजे जबलपुर से चलेगी। ट्रेन 6.55/6.57 पर नरसिंहपुर, 7.55/7.57 बजे पिपरिया, 8.55/9.5 बजे इटारसी, 9.23/9.25 बजे नर्मदापुरम और 10.35 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। वहीं, रानी कमलापति से ट्रेन शाम 19.00 बजे रवाना होगी। जो 19.51/19.53 बजे नर्मदापुरम, 20.15/ 20.25 बजे इटरासी, 21.15/21.17 बजे पिपरिया, 22.15/22.17 बजे नरसिंहपुर और 23.35 बजे जबलपुर पहुंचेगी। यह आठ कोच की ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।
विज्ञापन


रविवार को छोड़ इंदौर-भोपाल-इंदौर चलेगी ट्रेन
इनॉगरल रन के बाद वंदे भारत ट्रेन (20911) इंदौर से सुबह 6.30 बजे चलेगी। जो उज्जैन 7.15/7.20 बजे पहुंचेगी। यहां से भोपाल 9.35 बजे आएगी। इसके बाद भोपाल से वापसी में ट्रेन संख्या 20912 शाम 19.25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन उज्जैन रात 21.30/21.35 पर पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन रात 22.30 इंदौर पहुंच जाएगी। आठ कोच की ट्रेन रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। इसका मेंटनेंस इंदौर में होगा। इंदौर से भोपाल की 248 किमी की दूरी वंदे भारत ट्रेन 3.35 घंटे में पूरी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले 16 रैक की एक ही ट्रेन चलाने का था प्रस्तावित 
बता दें इससे पहले इनॉगरन रन के बाद रेलवे इंदौर से जबलपुर सीधे भोपाल होते हुए 16 डब्बों का एक ही रैक चलाने का प्रस्ताव बनाया था। इसमें भोपाल में ट्रेन का नंबर बदल जाता है। अब रेलवे ने आठ-आठ रैक की दोनों अलग-अलग ट्रेन चलाने का फाइनल शैड्यूल जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed