फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: In protest against the murder of a BJP worker, the Backward Classes Front burnt the effigy of Kerala Chief Minister across the state.

भोपाल: भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने प्रदेश भर में फूंका केरल के मुख्यमंत्री का पुतला

Tue, 21 Dec 2021 05:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 21 Dec 2021 05:22 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा केरल के प्रदेश मंत्री रंजीत श्रीनिवासन की हत्या के विरोध में मंगलवार को भोपाल के लिली टॉकिज चौराहा पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यकर्ताओं ने केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन का पुतला जलाया।

विज्ञापन
Bhopal: In protest against the murder of a BJP worker, the Backward Classes Front burnt the effigy of Kerala Chief Minister across the state.
भोपाल में विरोध स्वरूप केरल के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा केरल के प्रदेश मंत्री रंजीत श्रीनिवासन की हत्या के विरोध में मंगलवार को भोपाल के लिली टॉकिज चौराहा पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यकर्ताओं ने केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन का पुतला जलाया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगतसिंह कुशवाह ने बताया कि प्रदेश भर में केरल के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया।

विज्ञापन

कुशवाह ने कहा कि केरल के एक संगठन एसडीपीआई (सोशल डेमोक्रेटिव पार्टी ऑफ इंडिया) द्वारा राष्ट्रवादी विचारधारा के लोगों की लगातार हत्या की जा रही है। केरल सरकार का एसडीपीआई संगठन को समर्थन है। केरल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। वहीं केरल के मुख्यमंत्री मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति के चलते आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है।

विज्ञापन

भगत ने कहा कि केरल में रंजीत श्रीनिवासन की हत्या से देश का पिछड़ा वर्ग आक्रोशित है। मध्यप्रदेश पिछड़ा मोर्चा केरल सरकार से मांग करता है कि एसडीपीआई (सोशल डेमोक्रेटिव पार्टी ऑफ इंडिया) पर अंकुश लगाकर हत्या के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तार करें। भोपाल में पुतला दहन के अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतीश अहेलिया, ओम साहू सहित मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed