{"_id":"611f77c98ebc3e79f34bce99","slug":"bhopal-gas-tragedy-people-protest-for-pansion","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों का आंदोलन रंग लाया, ढाई साल से रुकी पेंशन देने का आदेश, एक साथ पांच माह की पेंशन मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों का आंदोलन रंग लाया, ढाई साल से रुकी पेंशन देने का आदेश, एक साथ पांच माह की पेंशन मिलेगी
Fri, 20 Aug 2021 03:10 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 20 Aug 2021 03:10 PM IST
सार
शिवराज सरकार ने भोपाल गैस त्रासदी के 4,474 पीड़ित पेंशनधारियों को एकमुश्त 5 माह की पेंशन देने का एलान किया है। रक्षाबंधन के बाद उनके खाते में रुपये आ जाएंगे। मामले में गैस पीड़ित निराश्रित पेंशनभोगी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले लंबे समय से आंदोलन पर थे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवराज सरकार ने भोपाल के 4,474 गैस त्रासदी के पीड़ित पेंशनधारियों को एकमुश्त 5 माह की पेंशन देने का एलान किया है। रक्षाबंधन के बाद उनके खाते में रुपये आ जाएंगे। मामले में गैस पीड़ित निराश्रित पेंशनभोगी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले लंबे समय से आंदोलन पर थे।
विज्ञापन
भोपाल में 4474 गैस त्रासदी के पीड़ित पेंशन की पात्रता के दायरे में आते हैं। प्रतिमाह 1000 रुपये की पेंशन तय है। उन्हें करीब 30 माह से पेंशन नहीं मिली है। इससे सभी काफी परेशान थे। वे लगातार नेता-अफसरों से गुहार भी लगा रहे थे। पर सुनावाई नहीं हो रही थी। मोर्चा के अध्यक्ष बालकृष्ण नामदेव ने बताया कि 30 माह से पेंशन नहीं मिली है। सरकार ने अब इस साल अप्रैल से अगस्त तक 5 माह की पेंशन जारी की है। अब शिवराज सरकार ने पेंशन देने के लिए 5 करोड़ 40 लाख रुपये का आवंटन किया है।
विज्ञापन
छुट्टी पड़ने से अब रक्षाबंधन के बाद आएगा पैसा
20, 21 और 22 अगस्त को मोहर्रम, शनिवार और रविवार होने के कारण छुट्टी है। रविवार के दिन ही रक्षाबंधन भी है। इस वजह से पेंशनधारियों को राखी के बाद पेंशन मिल सकेगी। सरकार जल्दी आदेश जारी कर देती तो पीड़ित पेंशनधारी अच्छे तरीके से त्योहार मना लेते।
विज्ञापन
पेंशन के लिए कफन तक पहन चुकीं बुजुर्ग महिलाएं
पेंशन न मिलने के कारण बुजुर्गों का गुजर-बसर करना मुश्किल हो गया है। उन्हें राशन भी नहीं मिल रहा है। इसके चलते वे अनोखे तरीकों से प्रदर्शन कर जिम्मेदारों को जगा रहे थे। हाल ही में कई बुजुर्ग महिलाओं ने कफन पहनकर प्रदर्शन किया था। कलेक्ट्रेट में भी प्रदर्शन कर चुकी हैं। इसके बाद उन्हें पेंशन राशि जारी हुई।
