फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   bhopal extortion vandalism police action ten accused arrested

MP: बदमाशों की हेकड़ी टूटी! रंगदारी और मारपीट के आरोपी गिरफ्तार, सीएम ने कार्रवाई में चूक पर जताई नाराजगी

Tue, 25 Nov 2025 10:44 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 25 Nov 2025 10:44 PM IST
सार

भोपाल के गौतम नगर और हबीबगंज थाना क्षेत्रों में रंगदारी, वाहनों में तोड़फोड़ और गंभीर मारपीट की दो बड़ी वारदातों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 10 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
bhopal extortion vandalism police action ten accused arrested
रंगदारी, तोड़फोड़ और मारपीट के दो बड़े मामलों में पुलिस की कड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के गौतम नगर और हबीबगंज थाना क्षेत्रों में रंगदारी, वाहनों में तोड़फोड़ और मारपीट की दो अलग-अलग वारदातों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल दस उत्पातियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें सात ऐसे आरोपी हैं, जिनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। गिरफ्तार बदमाशों को पुलिस ने दोनों स्थानों पर ले जाकर उठक-बैठक लगवाई, माफी मंगवाई और जुलूस निकालकर उनकी हेकड़ी निकाल दी।

विज्ञापन

गौतम नगर में आभूषण कारोबारी चंदना इंदौरिया से रंगदारी मांगने वाले बदमाशों ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर मुखबिरी करने वालों को छुरी से मारने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं, उन्होंने पुलिस को भी खुलेआम चुनौती दी थी कि वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। सोशल मीडिया पर ये चुनौती भरे वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों को धरदबोचा। जुलूस के दौरान धमकी देने वाले बदमाशों की हेकड़ी उतर गई और वे गिड़गिड़ाते नजर आए।

विज्ञापन

गौतम नगर थाना पुलिस के अनुसार चंदना इंदौरिया पिता अनिल कुमार इंदौरिया उम्र 43 वर्ष, ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी हैं और आभूषण के कारोबारी हैं। आरोपियों ने उनसे शराब पीने के लिए रंगदारी स्वरूप पैसा मांगा था। इंकार करने पर आरोपी अंकित यादव, आर्यन पंथी, अर्जुन सिंह सोंधिया और चीनू उर्फ कुनाल कुरील ने उनके घर के सामने खड़ी कार में जमकर तोड़फोड़ कर दी। इसके अलावा उन्होंने मोहल्ले में खड़े अन्य लोगों के वाहनों को भी लाठी-डंडों और बेसबॉल बैट से तोड़फोड़ कर चकनाचूर कर दिया। यह वारदात शनिवार–रविवार की रात लगभग 1 बजे हुई थी। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण क्रमांक 601/25 दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सम्राट अशोक जयंती कार्यक्रम में हिंसक विवाद, बजरंग दल से मारपीट, संविधान फाड़ने का आरोप

आरोपियों की पहचान अंकित यादव पिता ओमप्रकाश यादव उम्र 24 वर्ष निवासी काली मंदिर टीला जमालपुरा, जिसके खिलाफ कोई पूर्व मामला दर्ज नहीं है; आर्यन पंथी पिता इमरत लाल पंथी उम्र 20 वर्ष निवासी शिवालय मंदिर, जिसके खिलाफ 8 अपराध दर्ज हैं; अर्जुन सिंह सोंधिया पिता बन्ने सिंह सोंधिया उम्र 22 वर्ष निवासी इब्राहिमगंज, जिसके खिलाफ एक दर्जन प्रकरण दर्ज हैं; और चीनू उर्फ कुनाल कुरील पिता दुर्गेस कुरील उम्र 18 वर्ष निवासी काली मंदिर टीला जमालपुरा, जिसके खिलाफ तीन प्रकरण दर्ज हैं।

इसी तरह हबीबगंज थाना क्षेत्र के पांच नंबर बस स्टॉप के पास शराब दुकान के सामने सड़क पर पटक-पटककर गंभीर मारपीट करने वाले छह आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला रिंकू सिंह भदौरिया निवासी ऋषि नगर चार इमली द्वारा दर्ज कराया गया था। रिंकू अपने दोस्त राहुल बरखरे के साथ खड़े थे, तभी आरोपी अजय लोंडे वहां पहुंचा। अजय टीटी नगर स्थित पंचशील नगर में रहता है और रिंकू द्वारा दर्ज एक पुराने प्रकरण में समझौते का दबाव बना रहा था।

इसी दौरान गौतम नगर निवासी राहुल बच्चा ने रिंकू को आवाज देकर रोका और उसके साथ खड़े सुमित खरे तथा देवराज नाहर ने डंडा और बेल्ट से हमला कर दिया। अजय लोंडे ने रिंकू के सिर पर डंडा मारा। आरोपियों ने राहुल बरखरे के साथ भी जमकर मारपीट की। हमले में लखन राठौर और रोहित विश्वकर्मा भी शामिल थे। पुलिस ने अजय लोंडे पिता कन्हैया लोंडे उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया, जिसके खिलाफ 19 प्रकरण दर्ज हैं। सुमित खरे पिता संतोष खरे उम्र 25 वर्ष के खिलाफ 5 प्रकरण दर्ज हैं। राहुल ठाकुर उर्फ बच्चा पिता लाल बिहारी उम्र 19 वर्ष के खिलाफ 2 प्रकरण दर्ज हैं। देवराज नाहर पिता राजकुमार नाहर उम्र 25 वर्ष के खिलाफ कोई प्रकरण दर्ज नहीं है। लखन राठौर पिता छोटे लाल राठौर उम्र 32 वर्ष के खिलाफ 3 प्रकरण दर्ज हैं, जबकि रोहित विश्वकर्मा पिता मेवालाल विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष के खिलाफ कोई प्रकरण दर्ज नहीं है। सभी आरोपी टीटी नगर स्थित पंचशील नगर के पास नर्मदा भवन के पीछे गौतम नगर क्षेत्र में रहते हैं।



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताई नाराजगी 

गौतम नगर थाना क्षेत्र में आभूषण कारोबारी चंदना इंदौरिया से शराब पीने के लिए पैसे मांगने और रंगदारी करने वाले बदमाशों की समय पर गिरफ्तारी नहीं की गई। इसी बीच, यही बदमाश टीला क्षेत्र में खुलेआम अवैध हथियारों के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो बनाते दिखाई दिए। वीडियो में उन्होंने पुलिस का मज़ाक उड़ाया, मुखबिरों को धमकाया और खुद को दबंग दिखाने की कोशिश की।

इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नाराज़गी जताई। सीएम की बैठक में भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया कि इंस्टाग्राम पर बदमाशों के लाइव वीडियो को गंभीरता से नहीं लेने और तुरंत कार्रवाई न करने की वजह से टीला क्षेत्र के कार्यवाहक टीआई दिनेश प्रताप सिंह को लाइन अटैच कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed