फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Even after 9 corona patients were found in Bhopal, RT-PCR testing has not started, testing is being do

Bhopal: भोपाल में कोरोना के 9 मरीज मिलने के बाद भी नहीं शुरू हुई RT-PCR जांच,निजी लैबों में करानी पड़ रही जांच

Fri, 06 Jun 2025 09:44 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 06 Jun 2025 09:44 PM IST
सार

कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है राजधानी भोपाल में भी 9 मरीज मिल चुके हैं इसके बावजूद अभी तक सरकारी अस्पतालों में आरटी-पीसीआर जहां शुरू नहीं हो पाई है। लक्षण वाले मरीजों को निजी अस्पतालों में जांच करनी पड़ रही है।

विज्ञापन
Bhopal: Even after 9 corona patients were found in Bhopal, RT-PCR testing has not started, testing is being do
कोरोना टेस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है राजधानी भोपाल में भी 9 मरीज मिल चुके हैं इसके बावजूद अभी तक सरकारी अस्पतालों में आरटी-पीसीआर जहां शुरू नहीं हो पाई है। लक्षण वाले मरीजों को निजी अस्पतालों में जांच करनी पड़ रही है। प्रदेश में  पहला केस 23 मई को सामने आया था। अब तक सामने आए कुल 50 मामलों में से करीब 40% मरीज या तो देश के अन्य राज्यों से लौटे थे या किसी बाहर से आए संक्रमित के संपर्क में आए थे। यह स्थिति इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि बीते 20 दिनों में देशभर में एक्टिव केस 93 से बढ़कर 5,364 हो गए हैं। यानी 16 मई की तुलना में 6 जून को देश में 5,274 ज्यादा एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन





स्वास्थ्य विभाग दी जानकारी 
भोपाल में पहली बार स्वास्थ्य विभागन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जानकारी दी है। सीएमएचओ डॉ.प्रभाकर तिवारी ने बताया कि कोविड-19 के भोपाल में इस साल अब तक 9 नए प्रकरण सामने आए हैं। अप्रैल में 01 मई में 3 एवं जून में 5 पॉजिटिव केसेज मिले हैं। वर्तमान में 4 एक्टिव केस हैं। इनमें से एक मरीज अन्य बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती था तथा अन्य बीमारियों के जांच के समय कोविड पॉजिटिव पाया गया। 3 व्यक्तियों को कोविड पॉजिटिव पाए जाने, किंतु कोई विशेष लक्षण न होने (Asymptomatic) होने के कारण घर पर रहकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 5 व्यक्ति लक्षणों से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।  
विज्ञापन



मध्य प्रदेश में अभी तक सारी जांचे निजी लबों में हुई
मध्यप्रदेश में बुधवार और गुरुवार को 17 नए केस सामने आए हैं, जिससे कुल एक्टिव केस 36 हो गए हैं, लेकिन सरकारी अस्पतालों में RT-PCR जांच ठप है, क्योंकि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अब तक किट खरीदी के लिए रेट कॉन्ट्रैक्ट नहीं किया है। साल 2020 में जो रेट तय किए गए थे, वे 2023 में समाप्त हो गए। 2024 में आवश्यकता नहीं पड़ी, लेकिन अब केस बढ़ने लगे हैं, तो सरकारी अस्पतालों में जांच नहीं हो पा रही। लोग निजी लैब में 1200 से 1500 रुपए देकर जांच कराने को मजबूर हैं। अब तक आए सभी केसों की जांच निजी लैब में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-व्यापम घोटाले का एक बार फिर उठा मुद्दा, जीतू पटवारी बोले-आज तक एक भी आरोपी को नहीं मिली सजा


 हमीदिया की जीनोम सीक्वेंसिंग मशीन खा रही धूल
कोरोना की दूसरी लहर में हुई भारी मौतों के बाद मध्यप्रदेश के 5 मेडिकल कॉलेजों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और रीवा में जीनोम सीक्वेंसिंग लैब स्थापित करने का फैसला लिया गया था, लेकिन भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज की स्टेट वायरोलॉजी लैब और इंदौर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज को छोड़कर, बाकी किसी भी मेडिकल कॉलेज में अभी तक मशीनें नहीं आई हैं। हमीदिया अस्पताल में लगाई गई मशीन का अभी तक इस्तेमाल ही नहीं किया गया। कोविड वायरस को फैलने से रोकने, उसके असर की बारीकी से निगरानी करने और सटीक जानकारी देने के मकसद से विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मध्यप्रदेश की स्टेट वायरोलॉजी लैब को 5 करोड़ रुपए की जीनोम सीक्वेंसिंग मशीन दी थी। 


 
यह भी पढ़ें-दिग्विजय ने मंच से बनाई दूरी,अब बताई वजह,बोले-कांग्रेस की मूल विचारधारा समता,अनुशासन और सेवा का प्रतीक

सिर्फ एम्स में जांच की सुविधा उपलब्ध
कोविड अलर्ट के बीच केवल एम्स भोपाल अकेला सरकारी अस्पताल है, जहां कोरोना की जांच के लिए आरटी-पीसीआर किट मौजूद हैं। संस्थान ने किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन भी किया है, जिससे कोविड संक्रमण की सटीक पहचान संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed