{"_id":"688b817273d8d8040b046fe5","slug":"bhopal-drug-case-bjp-minority-morcha-district-president-shahryar-ahmed-resigns-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल ड्रग और यौन शोषण केस: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शहरयार अहमद ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल ड्रग और यौन शोषण केस: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शहरयार अहमद ने दिया इस्तीफा
Thu, 31 Jul 2025 08:16 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 31 Jul 2025 08:16 PM IST
सार
भोपाल में ड्रग्स और यौन शोषण के गंभीर मामले सामने आने के बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शहरयार उर्फ शेरू अहमद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की वजह उनके भतीजे यासीन और भाई शाहवर अहमद के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज गंभीर धाराओं वाला मामला है। शहरयार ने कहा कि वे खुद किसी भी गलत काम में शामिल नहीं हैं, लेकिन पार्टी की छवि को देखते हुए वह स्वेच्छा से पद छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा का झंडा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में सामने आए ड्रग्स और यौन शोषण के गंभीर मामले के बाद आरोपी यासीन अहमद के चाचा और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शहरयार उर्फ शेरू अहमद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। भोपाल पुलिस ने हाल ही में मछली व्यापार से जुड़े परिवार के दो सदस्यों यासीन मछली और शाहवर अहमद के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी, हथियार रखने और अश्लील वीडियो के मामलों में गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस जांच के दौरान यासीन मछली के मोबाइल से 20 से अधिक युवतियों के अश्लील वीडियो, धमकी भरे संदेश और हथियारों की तस्वीरें बरामद की गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और आईटी एक्ट जैसी धाराएं भी जोड़ी हैं।
ये भी पढ़ें- MP News: मध्य प्रदेश के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला, वरुण कपूर बने जेल डीजी
जांच पूरी होने तक छोड़ा पद
इस पूरे घटनाक्रम के बीच यासीन के चाचा और भाजपा नेता शहरयार अहमद ने जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए अपने त्यागपत्र में लिखा है कि उनके परिवार के एक सदस्य के खिलाफ दर्ज गंभीर प्रकरण से पार्टी की छवि प्रभावित हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने स्वयं कोई भी अवैधानिक या असामाजिक कार्य नहीं किया है, परंतु पार्टी और स्वर्गीय पिता की प्रतिष्ठा को आंच न आए, इसलिए वे स्वेच्छा से सभी दायित्वों से मुक्त होना चाहते हैं। शहरयार ने अपने पत्र में कहा कि मैं पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता था, हूं और रहूंगा। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक मैं स्वेच्छा से पद छोड़ रहा हूं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP Monsoon Session: श्रम विधेयक पास, उद्योगों में हड़ताल से 45 दिन पहले देनी होगी सूचना, विपक्ष ने किया विरोध