फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   The Summer Adulteration Racket: Raids on Several Renowned Juice and Lassi Shops in Bhopal; Insects Found in Fo

गर्मियों में मिलावट का खेल: भोपाल के कई नामी जूस-लस्सी की दुकानों पर छापेमारी, सागर गैरे के खाने मिले कीड़े

Thu, 07 May 2026 06:10 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Thu, 07 May 2026 06:10 PM IST
सार

भोपाल में गर्मी बढ़ने के साथ जूस और लस्सी की दुकानों पर भीड़ बढ़ रही है। इसी बीच मिलावट की शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई नामी जूस सेंटर और लस्सी दुकानों पर छापेमारी की। इधर सागर गैरे आउटलेट में भोजन में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन
The Summer Adulteration Racket: Raids on Several Renowned Juice and Lassi Shops in Bhopal; Insects Found in Fo
बॉम्बे जूस सेंटर बुधवारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में गर्मी बढ़ने के साथ ही जूस और लस्सी की दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ गई है। शहर के बाजारों, चौराहों और सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग राहत पाने के लिए जूस, शेक और लस्सी का सेवन कर रहे हैं। इसी बीच मिलावटी और घटिया गुणवत्ता वाले पेय पदार्थ बेचने की शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाते हुए कई नामी दुकानों पर छापेमारी की है। मानव अधिकार आयोग द्वारा मामले में संज्ञान लेने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई की। अधिकारियों ने कई दुकानों से जूस, लस्सी और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन


शहर के कई बड़े जूस सेंटर जांच के घेरे में
कार्रवाई के दौरान अशोका गार्डन स्थित न्यू फेमस एंड रेस्टोरेंट से मैंगो जूस, लस्सी, मैदा, गुलाब जामुन और मठरी के नमूने लिए गए। इसके अलावा बॉम्बे जूस कॉर्नर (बरखेड़ी), घमंडी लस्सी (एमपी नगर), आदर्श जूस सेंटर (इंद्रपुरी), बॉम्बे जूस सेंटर (बुधवारा), आगरा समोसा कॉर्नर (रंगमहल चौराहा), फेमस जूस कॉर्नर (इब्राहिमपुरा), श्रीकृष्ण लस्सी कॉर्नर (पीरगेट) और गुजरात कोल्ड ड्रिंक एंड जूस सेंटर (घोड़ा नक्कास) पर भी जांच की गई।
विज्ञापन


सागर गैरे के खाने में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद नोटिस जारी
 इधर भोपाल के 7 नंबर बस स्टॉप स्थित सागर गैरे आउटलेट में भोजन में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। टीम ने प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया, जहां स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों में अनियमितताएं पाई गईं। विभाग ने संचालक को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत नोटिस जारी किया है। साथ ही खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने 14 दिन के भीतर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। तय समय में सुधार नहीं होने पर लाइसेंस निलंबित या निरस्त करने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- एक छत के नीचे मिलेंगी सभी सेवाएं, CM ने किया लोकार्पण, सोलर प्रोजेक्ट भी शुरू




नकली रंग और केमिकल मिलाने की शिकायत
खाद्य सुरक्षा विभाग को शिकायत मिली थी कि कई दुकानों पर जूस और मैंगो शेक में कृत्रिम रंग, सिंथेटिक एसेंस, थिकनर और ज्यादा मात्रा में सैकरीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक ऐसे केमिकल स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं और किडनी व लिवर पर बुरा असर डाल सकते हैं।


रिपोर्ट के बाद होगी सख्त कार्रवाई
अधिकारियों ने बताया कि सभी संदिग्ध सैंपल जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें-MP में मौसम की दोहरी मार,कहीं बारिश तो कहीं तेज गर्मी, ग्वालियर-चंबल समेत 11 जिलों में अलर्ट


लोगों से सावधानी बरतने की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गर्मी में जूस और लस्सी खरीदते समय साफ-सफाई और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। बहुत ज्यादा चमकीले रंग और बेहद सस्ते पेय पदार्थों से बचने की सलाह दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed