फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: The teacher of the coaching class in which she was preparing for the exam, raped her.

Bhopal Crime: जिस कोचिंग में परीक्षा की तैयारी करती थी छात्रा, उसी के टीचर ने किया दुष्कर्म

Tue, 19 Nov 2024 03:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 19 Nov 2024 03:17 PM IST
सार

 27 वर्षीय छात्रा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। कोचिंग पढ़ाने वाले सर से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। बाद में सर ने उसके साथ जबर्दस्ती कर शारीरिक संबंध बना लिए। चुप रहने के लिए शादी का झांसा देता रहा। आखिरकार परेशान छात्रा ने पुलिस की मदद ली। 

विज्ञापन
Bhopal Crime: The teacher of the coaching class in which she was preparing for the exam, raped her.
भोपाल में छात्रा से रेप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली छात्रा जिस कोचिंग में पढ़ने के लिए जाती थी। वहां पर पढ़ाने वाले टीचर से उसका प्रेम-प्रसंग हो गया। तीन साल पहले टीचर ने छात्रा को शादी का झांसा दिया तथा शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। पिछले दिनों जब टीचर ने शादी करने से मना कर दिया तो छात्रा ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय छात्रा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। वह कोचिंग पढ़ने के लिए जहांगीराबाद इलाके में जाती थी। इस कोचिंग में रंजीत नाम का टीचर था। पढ़ाई के दौरान उनके बीच जान-पहचान हुई बाद में दोस्ती हो गई। उनके बीच जब नजदीकियां बढ़ीं तो रंजीत छात्रा को अपने कमरे पर लेकर गया। यहां पर उसने छात्रा के साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिए। ज्यादती करने के बाद उसने छात्रा को शादी करने का झांसा दे दिया। छात्रा जब झांसे में आ गई तो उसने शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। छात्रा जब भी शादी की बात कहती तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर बात टाल देता था। पिछले दिनों जब उसने शादी का दबाव डाला तो रंजीत ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद छात्रा ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी मूलत: रायसेन जिले का रहने वाला है तथा यहां पर किराए का घर लेकर रहता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed