{"_id":"646bb1e4cf7b19b5620b7075","slug":"bhopal-crime-smuggling-brown-sugar-and-hemp-along-with-running-a-dairy-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Crime: डेयरी चलाने वाला कर रहा था ब्राउन शुगर की तस्करी, गृह मंत्री के गृह जिले से लाता था नशीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Crime: डेयरी चलाने वाला कर रहा था ब्राउन शुगर की तस्करी, गृह मंत्री के गृह जिले से लाता था नशीला पदार्थ
Mon, 22 May 2023 11:48 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 22 May 2023 11:48 PM IST
सार
भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक डेयरी संचालक को ब्राउन शुगर और गांजे की तस्करी करते हुए भोपाल क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। आरोपी डेयरी संचालन की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक डेयरी संचालक को ब्राउन शुगर और गांजे की तस्करी करते हुए भोपाल क्राइम ब्रांच ने पकड़ा है। आरोपी डेयरी संचालन की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था।
आरोपी दतिया से अवैध मादक पदार्थ खरीदकर भोपाल में तस्करी करता है। ज्ञात हो दतिया प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का गृह जिला है। क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना के बाद दबिश देकर तस्कर को दबोचा है। उसके पास से 8 ग्राम ब्राउन शुगर व 1 किलो 250 ग्राम गांजा मिला। पुलिस आरोपी से अन्य तस्करों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
क्राइम ब्रांच को रविवार को दोपहर बाद सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मुर्गी बाजार के पास ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में खड़ा है। सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टीम ने हुलिए के आधार पर एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम संजय घोसी पुत्र वीर सिंह घोसी (30) बताया। वह सागर जिले के कुरई थाना क्षेत्र के सुभाष वार्ड का रहने वाला है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह दतिया से अवैध मादक पदार्थ एक व्यक्ति से खरीदता था और भोपाल लाकर बेचता है। आरोपी संजय आठवीं पास है और दूध डेयरी का काम करता है। पुलिस आरोपी के पुराने अपराधों की जानकारी भी जुटा रही है।