फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime News: 62-year-old man was blackmailed through sextortion and grabbed 7 lakhs, three arrested

Bhopal Crime News: 62 वर्षीय बुजुर्ग को सेक्सटॉर्शन के जरिए ब्लैकमेल कर 7 लाख हड़पे, तीन गिरफ्तार

Thu, 30 Jun 2022 12:01 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 30 Jun 2022 12:01 AM IST
सार

राजधानी भोपाल के 62 वर्षीय एक सेवानिवृत्त शासकीय अधिकारी से सेक्सटॉर्शन के जरिए ब्लैकमेल कर दो दिन में 7 लाख रुपए हड़प लिए। इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने तीन आरोपियों को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Bhopal Crime News: 62-year-old man was blackmailed through sextortion and grabbed 7 lakhs, three arrested
सेक्सटॉर्शन - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

राजधानी भोपाल के 62 वर्षीय एक सेवानिवृत्त शासकीय अधिकारी से सेक्सटॉर्शन के जरिए ब्लैकमेल कर दो दिन में 7 लाख रुपए हड़प लिए। इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने तीन आरोपियों को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

 
साइबर क्राइम पुलिस को 2 जून को 62 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी ने शिकायत दी। इसमें बताया कि वह फेसबुक चला रहे थे। इस बीच एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। इसके बाद उनका मोबाइल नंबर मांगा। जिसके बाद उनकी बातचीत होने लगी। कुछ दिन बाद उसी नंबर से उनको एक वीडियों कॉल आया, जिसे उन्होंने उठा लिया। दूसरी तरफ एक लड़की थी, जिसने उन्हें कपड़े उतारने के लिए कहा। उन्होंने लड़की के कहे अनुसार ही किया। फिर कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर एक स्क्रीनशॉट भेजा गया। जिसमें वह लड़की का अश्लील वीडियों देखते हुए आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे थे। इसके बाद आरोपियों ने उनको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और दो दिन में आरोपियों ने उनसे 7 लाख रुपए हड़प लिए। आरोपियों की बढ़ती मांग से परेशान होकर बुजुर्ग ने पुलिस को शिकायत की। जिस पर अपराध दर्ज कर साइबर क्राइम ने जांच शुरू की और हरियाणा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनका मुख्य आरोपी अभी फरार है। आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन, एक टैब, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और चेकबुक बरामद की है।
विज्ञापन

 
पुलिस ने हरियाणा के फिरोजपुर झिरका के ग्राम धाड़ोली के मोहम्मद आदिल को गिरफ्तार किया है। वह ऑनलाइन लेनेदेन में एक्सपर्ट है। दूसरा आरोपी हरियाणा निवासी फिरोजपुर झिरका के ग्राम नगीना का रहने वाला मोहम्मद अजरुद्दीन है। यह फर्जी पहचानपत्र से खाते खोलता था। तीसरा आरोपी तामिल खान है। यह खाते में रुपए डलवाने और निकालने का काम करता था।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed