फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: History-sheeter who shot at gym trainer in Arera Colony, caught with pistol

Bhopal Crime: अरेरा कॉलोनी में जिम ट्रेनर पर गोली चलाने वाला हिस्ट्रीशीटर बदमाश पिस्टल के साथ पकड़ा गया

Sun, 05 Mar 2023 10:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 05 Mar 2023 10:19 PM IST
सार

अरेरा कॉलोनी स्थित भोजपुर क्लब के जिम ट्रेनर को बीते वर्ष 25 दिसंबर को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा गया। वह हिस्ट्रीशीटर बदमाश है।  

विज्ञापन
Bhopal Crime: History-sheeter who shot at gym trainer in Arera Colony, caught with pistol
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित भोजपुर क्लब के जिम ट्रेनर को बीते वर्ष 25 दिसंबर को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा गया। वह हिस्ट्रीशीटर बदमाश है।  
विज्ञापन


कमला नगर पुलिस के अनुसार विवेक पांडे भोजपुर क्लब में जिम ट्रेनर हैं। 25 दिसंबर 2022 को उसे अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी थी। जांच में पता चला कि विवेक की दोस्त रक्षा और उसके बायफ्रेंड ने साजिश रचकर उसे गोली मारी थी। इस मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने रक्षा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि गोली मारने वाला हिस्ट्रीशीटर बदमाश लालू यादव फरार चल रहा था। इसी बीच मुख्य आरोपी लालू यादव ने फरियादी के घर पहुंचकर धमकी दी कि मामला वापस नहीं लिया तो जान से मार देंगे। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और छापेमारी शुरू कर दी। शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कमला नगर थाना क्षेत्र में घूम रहा है, इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


प्रेमिका के कहने पर गोली चलाई
आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी महिला प्रेमिका रक्षा को विवेक कुछ दिनों से परेशान कर रहा था। इसलिए उसने महिला प्रेमिका के कहने पर ही विवेक को गोली मारी थी। पुलिस ने रविवार दोपहर बाद आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed