फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime Four women who came from Delhi to Bhopal and committed robbery were arrested

Bhopal Crime: दिल्ली से आकर भोपाल में लूट करने वाली चार महिलाएं गिरफ्तार, नौ महिलाओं से लूटी सवा लाख की चेन

Sat, 11 Jan 2025 05:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 11 Jan 2025 05:26 PM IST
सार

दिल्ली से आकर राजधानी भोपाल में लूट करने वाली चार लुटेरी महिलाएं गिरफ्तार हुई हैं। चल समारोह में नौ महिलाओं की चेन चोरी की थी।

विज्ञापन
Bhopal Crime Four women who came from Delhi to Bhopal and committed robbery were arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल की कोहेफिजा पुलिस ने दिल्ली की 4 लुटेरी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं ने दो दिन पहले कोहेफिजा इलाके में एक महिला के साथ मारपीट कर सवा लाख रुपये कीमत की सोने की चैन लूट ली थी। इसके साथ ही जैन समाज के चल समारोह में 9 महिलाओं के गले से सोने की चैन चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपियों के पास से लूटी गई चैन और वारदात में प्रयुक्त कार जब्त की गई है। गिरोह में शामिल एक अन्य युवक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


जनकारी के अनुसार कोहेफिजा निवासी प्रेमलता यादव बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे लालघाटी की तरफ जा रही थी। भूत बंगले के पास एक महिला मिली जो पंचवटी कालोनी का पता पूछने लगी। प्रेमलता उसे पता बताने लगी, तभी दूसरी महिला ने उनके गले से सवा लाख रुपये कीमत की सोने की चैन खींच ली। प्रेमलता ने जब इसका विरोध किया तो दो अन्य महिलाओं ने उनके साथ मारपीट कर दी और उसके बाद चारों महिलाएं मौके से भाग निकली। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात महिलाओं के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों का पता लगाने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन


गांधी नगर इलाके से पकड़ाई महिलाएं 
पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने तथा तकनीकी जांच के बाद गांधी नगर इलाके में दबिश दी। यहां से चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने पर महिलाओं ने अपने नाम अंजली सिंह, नगमा नायडू, ज्योति गोला और मधु नायडू सभी निवासी अम्बेडकर नगर, नई दिल्ली बताया। पूछताछ करने पर चारों ने दो दिन पहले भूत बंगले के पास एक महिला से मारपीट कर गले से सोने की चैन लूटना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई सवा लाख रुपये कीमत की सोने की चैन और वारदात में उपयोग की गई 12 लाख रुपए कीमत की कार जब्त की है। धरपकड़़ के दौरान महिलाओं का एक साथी युवक मौके से फरार हो गया, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई राज्यों में कर चुकी हैं वारदातें 
प्रारंभिक पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि भोपाल में एक जनवरी को जैन समाज के जुलूस के दौरान उन्होंने 9 महिलाओं के गले से सोने की चैन चोरी की थी। यह गिरोह भागवत कथा, जुलूस, धार्मिक कार्यक्रम और मंदिरों में होने वाले आयोजन में शामिल होता है और मौका पाकर महिलाओं के गले से जेवरात चोरी कर गायब हो जाता है। गिरोह देश के अलग-अलग राज्यों में दर्जनों वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिलाओं को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। गिरोह ने भोपाल शहर में कितनी वारदातों को अंजाम दिया है, इसको लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed