फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Five youths attacked BJP leader with sword, Congress MLA supporters facing allegations

Bhopal Crime: पांच युवकों ने तलवार से किया भाजपा नेता पर हमला; हथेली कटी, कांग्रेस विधायक समर्थकों पर आरोप

Wed, 06 Dec 2023 09:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 06 Dec 2023 09:46 PM IST
सार

भोपाल के हबीबगंज इलाके में भाजपा नेता पर पांच लोगों ने तलवार से हमला कर दिया। उन्हें बचाने पहुंचे युवक को भी आरोपियों ने पीट दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Bhopal Crime: Five youths attacked BJP leader with sword, Congress MLA supporters facing allegations
crime demo - फोटो : MID DAY

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। कांग्रेस विधायक के समर्थकों पर हमले के आरोप लग रहे हैं। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक स्वप्निल बानखेड़े (26) सांई मंदिर के पास हबीबगंज में रहता है और सांई बाबा मंदिर में व्यवस्थापक का काम देखता है। मंगलवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह जनता कॉलोनी से अपने घर सांई बाबा नगर जा रहा था। रास्ते में देखा कि असलम, फारुक उर्फ मिन्नी, समीर उर्फ बिल्लू और शाहरुख मिलकर देवेंद्र ठाकुर के साथ गाली-गलौज कर रहे हैं। देवेंद्र भाजपा के अरेरा मंडल के कार्यकर्ता हैं और झुग्गी-झोपड़ी जिला प्रकोष्ठ के कार्यालय मंत्री भी हैं। देवेंद्र ने जब गाली देने का विरोध किया तो चारों उनके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान एक युवक ने देवेंद्र को पकड़ लिया और दूसरे ने उनके सिर पर तलवार से हमला कर दिया। तलवार का वार बचाने के लिए देवेंद्र ने बायां हाथ उठाया तो तलवार उनकी हथेली में लगी, जिससे हथेली कट गई। 
विज्ञापन


स्वप्निल ने जब बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो चारों का एक दोस्त बिलाल भी पहुंच गया। उसके बाद बिलाल ने भी देवेंद्र और स्वप्निल के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पांचों युवक धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल देवेंद्र ठाकुर को उनके साथी स्वप्निल ने निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां देवेंद्र का इलाज चल रहा है। बुधवार सुबह स्वप्निल ने हबीबगंज थाने पहुंचकर पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। हमला करने वाले आरोपी कांग्रेस के एक विधायक के समर्थक बताए जाते हैं! 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed