फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: First threw innocent nephew, then committed suicide by jumping into the pond

Bhopal Crime: पहले सात साल के भतीजे को तालाब में फेंककर मारा, लोगों ने देखा तो फिर खुद भी कूदकर दे दी जान

Thu, 19 Oct 2023 09:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 19 Oct 2023 09:27 PM IST
सार

भोपाल में एक चाचा ने अपने ही भतीजे की जान ले ली। फिर पकड़े जाने के डर से खुद भी तालाब में कूदकर जान दे दी। मामला संपत्ति विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Bhopal Crime: First threw innocent nephew, then committed suicide by jumping into the pond
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के भोपाल में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। सात साल के बच्चे की हत्या कर उसके चाचा ने भी जान दे दी। घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका पर अपुष्ट जानकारी संपत्ति विवाद की सामने आ रही है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना भोपाल जहांगीराबाद स्थित खटलापुरा घाट के पास गुरुवार दोपहर की है। थाना प्रभारी अजय तिवारी ने बताया कि केसर ताज (25) चिकलोद रोड जहांगीराबाद में रहता था। उसके परिजन घर पर ही किराने की दुकान चलाते हैं। केसर भी बड़े भाई मोहम्मद फैसल के साथ किराना दुकान पर बैठता था। फैसल का 7 साल का इकलौता बेटा मो. अहमद ताज जहांगीराबाद स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल में केजी-2 में पढ़ता था। गुरुवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे चाचा केसर स्कूल पहुंचा और भतीजे की छुट्टी कराकर अपने साथ ले गया। वह उसे लेकर घर जाने के बजाए घुमाने के बहाने खटलापुरा घाट के पास छोटे तालाब किनारे पहुंचा। कुछ देर बुर्ज के पास खड़े रहने के बाद उसने भतीजे को तालाब में धक्का देकर गिरा दिया। वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उसे ऐसा करते देखा तो शोर मचाया। पकड़े जाने के डर से केसर ने भी तालाब में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


गोताखोरों की मदद से निकाले गए शव
सूचना के बाद जहांगीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पीएम कराया और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतक केसर और उसके भाई फैजल के अलावा दो बहनें भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महीने पहले परिवार ने किया था अलग
बताया जाता है कि केसर ताज पहले संयुक्त परिवार में रहता था। संपत्ति को लेकर उसका परिवार वालों से विवाद चल रहा था, इसलिए घरवालों ने उसे अलग कर दिया था। उसके बाद से वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ उसी घर में अलग रहने लगा था। पिछले दिनों पत्नी ऐशबाग स्थित अपने मायके चली गई थी। केसर भी कभी अपने घर रहता तो कभी ससुराल चल जाता था। इस दौरान वह मानसिक रूप से तनाव में आकर उल्टी-सीधी हरकतें करने लगा था। अनुमान है कि परिवार वालों को सबक सिखाने के लिए उसने भतीजे को तालाब में फेंका होगा, लेकिन जब लोगों ने शोर मचाया तो पकड़े जाने के डर से खुद भी तालाब में कूद गया। पुलिस का कहना है कि अभी परिवार वालों के विस्तृत बयान नहीं हुए हैं। हर एंगल पर बारीकी से जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed