{"_id":"642c4806fb38be5da608a414","slug":"bhopal-crime-few-days-after-the-engagement-young-man-committed-suicide-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Crime: सगाई के कुछ दिनों बाद युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Crime: सगाई के कुछ दिनों बाद युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 04 Apr 2023 09:23 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 04 Apr 2023 09:23 PM IST
सार
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की कुछ दिनों पहले ही सगाई हुई थी। फिलहाल, युवक ने आत्महत्या क्यों किया, इसकी जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल के ग्रामीण थाना नजीराबाद क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक की कुछ दिन पहले ही सगाई हुई थी। पुलिस और परिजनों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि युवक शादी नहीं करना चाहता था, किसी दूसरी युवती से शादी करना चाहता था या किसी अन्य कारण से खुदकुशी की है। पुलिस अब उसके मोबाइल को जप्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नजीराबाद थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया, चैन सिंह बंजारा (23) पुत्र गुमान सिंह बंजारा खारखैड़ा गांव का रहने वाला था और वह मजदूरी करता था। सोमवार दोपहर घर में अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले ही उसकी सगाई हुई थी। सगाई के बाद वह बहुत खुश था, अब उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा नहीं हो सका है। थाना प्रभारी ने बताया, घर के जवान बेटे द्वारा आत्महत्या करने के बाद माता-पिता बदहवाश हालत में हैं। ऐसे में उनके बयान दर्ज नहीं हो सके हैं, पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
हादसे में गई महिला की जान...
इधर, जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार शोभा ताम्रकार (45) पति गिरीराज सोमवार दोपहर तीन बजे अपनी भाभी गुलाब बाई के साथ आटो से नीलम पार्क पहुंची थी। वह ऑटो से उतरकर किराया दे रही थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
