{"_id":"6436c1ee1a428896a505b483","slug":"bhopal-crime-a-young-man-beat-a-dog-to-death-in-jahangirabad-police-registered-a-case-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Crime: जहांगीराबाद में युवक ने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Crime: जहांगीराबाद में युवक ने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
Wed, 12 Apr 2023 08:06 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 12 Apr 2023 08:06 PM IST
सार
भोपाल में एक युवक को कुत्तों के भौंकने की आवाज पर गुस्सा आ गया और उसने एक कुत्ते के सिर में तब तक लाठियां मारी, जब तक वह मर नहीं गया। पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक स्ट्रीट डॉग को पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुत्ते को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का मिली शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है।
जहांगीराबाद पुलिस के अनुसार अयान अली पित सारिक अली (21) मनोविज्ञान विषय से स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। उसने पुलिस को बताया कि महालक्ष्मी परिसर गल्ला मंडल में वाहिद नाम का युवक सुरक्षाकर्मी का काम करता था। कुछ सप्ताह पहले ही उसे नौकरी से हटाया गया था। नौकरी से हटाने की वजह से नशा करता था।
11 अप्रैल को वाहिद मंडी परिसर में नशे की हालत में पहुंचा। वह किसी से मिलने आया था, जिससे मिलने आया था वह तो नहीं मिला। इसी बीच तीन स्ट्रीट डॉग आपस में झगडऩे लगे, शोर होने लगा। कुत्तों के भौंकने की आवाज के बाद वह आक्रोशित हो गया और डंडा लेकर निकला तो काला कुत्ता वहां मिल गया। बाकी कुत्ते तो भाग गए थे। एक कुत्ता मिला तो वह उसके सिर पर तब तक डंडे से वार किया, जब तक कि वह मर नहीं गया। कुत्ते की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी से पकड़ाया
कुत्ते की मौत के बाद मौके पर खून फैल गया था। स्थानीय लोगों ने जब सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो खुलासा हुआ कि वाहिद ने ही कुत्ते की हत्या की है। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी महालक्ष्मी गल्ला मंडी परिसर में ही एक झोपड़ी बनाकर रहता है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।