फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Congress leader Ajay Singh raised questions on his own party

Bhopal: कांग्रेस नेता अजय सिंह ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल, बोले- पटवारी के कार्यकाल की समीक्षा करे हाईकमान

Thu, 06 Jun 2024 08:19 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 06 Jun 2024 08:19 PM IST
सार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष तथा कांग्रेस विधायक अजय सिंह ने प्रदेश में कांग्रेस को मिली करारी हार पर आश्चर्य व्यक्त किया है। उन्होंने संगठन के काम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के कार्यकाल की उच्च स्तर पर समीक्षा किए जाने की भी मांग की है। 

विज्ञापन
Bhopal: Congress leader Ajay Singh raised questions on his own party
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव में करारी हार पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के विधायक अजय सिंह ने संगठन के काम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के कार्यकाल की उच्च स्तर पर समीक्षा किए जाने की भी मांग की है। उन्होंने कहा है कि आखिर पटवारी के कार्यकाल में बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन क्यों थामा। वहीं पार्टी छोड़कर अन्य दलों में जा रहे नेता-कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए, इस पर भी चर्चा की जानी चाहिए।
विज्ञापन


प्रदेश में मिली हार पर आश्चर्य व्यक्त किया
पूर्व नेता प्रतिपक्ष तथा कांग्रेस विधायक अजय सिंह ने प्रदेश में कांग्रेस को मिली करारी हार पर आश्चर्य व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि आखिर इस हार के पीछे प्रमुख कारण क्या हैं। इसकी व्यापक स्तर पर समीक्षा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस हार से कांग्रेस के कार्यकर्ता हताश और निराश हैं, जो कि भविष्य के लिए ठीक नहीं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हाईकमान अब ये शीघ्र ही तय करे कि आगे मध्य प्रदेश के लिए किस तरह के रणनीति बनाई जाए। 
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर भी  उठाए सवाल
उन्होंने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की भूमिका पर भी सवालिया निशान उठाते हुए कहा है कि ये दोनों ही दिग्गज नेता अपने क्षेत्रों के बाहर क्यों नहीं निकले। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान इस बात की भी समीक्षा करे कि चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के समर्थन में कौन-कौन दिग्गज कहां-कहां पहुंचा। अजय सिंह ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत पर भी हमला बोलते हुए कहा कि यह भी सुनिश्चित होना चाहिए कि इनकी कभी भी कांग्रेस में वापसी न हो। उन्होंने कहा कि संकट के समय कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले मतलब परस्त नेताओं की कांग्रेस में वापसी होनी ही नहीं चाहिए, चाहे वह कितना भी बड़ा नेता क्यों न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed