{"_id":"67ae02828950c0a271035b1b","slug":"bhopal-before-gis-encroachment-removal-action-intensified-in-bhopal-more-than-250-shops-and-kiosks-removed-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: GIS के पहले भोपाल में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई तेज, 250 से ज्यादा दुकानों और गुमठियों को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: GIS के पहले भोपाल में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई तेज, 250 से ज्यादा दुकानों और गुमठियों को हटाया
Thu, 13 Feb 2025 08:06 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Thu, 13 Feb 2025 08:06 PM IST
सार
भोपाल में 24 और 25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले नगर निगम सड़कों, फुटपाथों और चौराहों से अतिक्रमण हटाने का काम बहुत जोरों के साथ कर रहा है। एक सप्ताह में ही 250 से ज्यादा दुकानों और गुमठियों को हटाया जा चुका है।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती नगर निगम की टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (जीआईएस) से पहले भोपाल के सजाया जा रहा है। इस बीच नगर निगम जीआईएस समिट प्लानिंग एरिया के करीब तीन किमी दायरे की सड़कों, फुटपाथों और चौराहों से अतिक्रमण हटाने का काम बहुत जोरों के साथ कर रहा है। एक सप्ताह के भीतर ही करीब नगर निगम की चार टीमों ने शहर के शहर के अलग-अलग इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डेढ़ सौ से ज्यादा फुटपाथी दुकानें हटाई हैं। दुकानों के बाहर अवैध रूप से बने 80 से ज्यादा शेड्स तोड़े जा चुके हैं। 200 से ज्यादा हाथ ठेलों के साथ ही 100 से ज्यादा गुमठियां जब्त की गई हैं।
18 ट्रक से ज्यादा सामान जब्त किया
अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अमले ने 18 ट्रक से ज्यादा सामान जब्त किया है। पिछले एक महीने जनवरी की बात करें तो 100 ट्रक से ज्यादा सामान जब्त किया जा चुका है। इसके साथ ही अलग-अलग इलाकों से सड़कों और फुटपाथों पर खड़े 20 से ज्यादा 4 पहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं।
शहर के इन इलाकों में कार्रवाई
भोपाल नगर निगम अमले ने अशोका गार्डन, अवधपुरी चौराहा, नारियलखेड़ा, 1100 क्वाटर्स, ईश्वर नगर, बैरागढ़ चंचल चौराहे से सीहोर नाके तक, माता मंदिर, कोलार सलैया, होशंगाबाद रोड कृष्णापुरम, एम्स, गांधी नगर बस स्टैंड, तीनों लिंक रोड, अशोका गार्डन थाना, अन्ना नगर, जवाहर चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाया। साथ ही सामान जब्त किया। अमले ने वार्ड 50 स्थित होटल रेडिशन के पास जेसीबी एवं डम्पर की सहायता से क्षेत्र की रेत एवं जीरा गिट्टी को साफ किया और होटल के पास बने छप्पर तोड़े। सेवाय कॉम्प्लेक्स के पास से 5 अस्थाई दुकानों को तोड़ दी गई। दुकानों के सामने बने प्याऊ को शिफ्ट किया। साथ ही लगभग टायर शिफ्ट किए गए। इसके अलावा अतिक्रमण विरोधी
विज्ञापन
अभी तक यह हुई कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान ठेले और गुमठियों सहित अस्थाई दुकानों से निकलने वाला समान जब्त किया जा रहा है। बीते एक महीने में लगभग 100 ट्रक से ज्यादा सामान जब्त किया जा चुका है। साथ ही करीब 200 ठेले और 100 से ज्यादा गुमठियां जब्त हुई है। हालांकि इसमें से कुछ सामान चालान जमा कराने के बाद छोड़ दिया गया है। अतिक्रमण हटाने के दौरान जब्त किए गए सामान को रखने के लिए नगर निगम के चार स्टोर है। जो बैरागढ़, गांधीनगर, अन्नानगर, एमपी नगर में स्थित है। यह सभी स्टोर फुल हो चुके हैं। दरअसल अतिक्रमण विरोधी मुहिम बीते दो महीने से जारी है। इसी बीच जीआईएस के चलते कार्रवाई में तेजी आई है। रोजाना शहर में नगर निगम की चार टीमें कार्रवाई कर रही