फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   bhopal accident student dies as unknown vehicle run over

Bhopal News: केंद्रीय विद्यालय के छात्र को अज्ञात वाहन ने रौंदा, हुई मौत, चालक की तलाश में पुलिस

Thu, 19 Jan 2023 06:18 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 19 Jan 2023 06:18 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 17 वर्षीय लकी मीणा बैरागढ़ स्थित केंद्रीय विद्यालय का छात्र था। वह बाइक लेकर स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।
 

विज्ञापन
bhopal accident student dies as unknown vehicle run over
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन ने बाइक से जा रहे 11वीं के छात्र को रौंद दिया, जिसके छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। छात्र बैरागढ़ स्थित केंद्रीय विद्यालय में बढ़ता था। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन और ड्राइवर की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


गांधीनगर थाना प्रभारी अरुण कुमार शर्मा के अनुसार, 17 वर्षीय लकी मीणा पुत्र घनश्याम मीणा शारदा नगर लांबाखेड़ा में परिवार के साथ रहता था। वह बैरागढ़ स्थित केंद्रीय विद्यालय का छात्र था। बुधवार सुबह लकी बाइक लेकर स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांधीनगर स्थित फादर एंग्नल स्कूल के सामने से जा रहा था, तभी उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त छात्र हेलमेट भी नहीं पहने था और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। गंभीर अवस्था में उसे पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि छात्र हेलमेट नहीं पहने हुए था। वाहन की टक्कर के बाद छात्र के सिर में गंभीर चोट लगी थी। आशंका है कि सिर में गंभीर घाव होने से अधिक खून बहने से ही उसकी मौत हुई है। हेलमेट होता तो संभव था कि सिर में गंभीर चोट नहीं लगती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed