फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Accident: An uncontrollable truck hit an auto in Berasia, three died

Bhopal Accident: बैरसिया में बेकाबू ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन की मौत, ऑटो को 80 फीट तक घसीटकर ले गया ट्रक

Mon, 24 Apr 2023 08:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 24 Apr 2023 08:56 PM IST
सार

एक तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बेकाबू ट्रक ऑटो को करीब 80 फीट तक घसीटता चला गया। हादसे में तीन सवारियों की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
Bhopal Accident: An uncontrollable truck hit an auto in Berasia, three died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी के बैरसिया में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बेकाबू ट्रक ऑटो को करीब 80 फीट तक घसीटता चला गया। हादसे में तीन सवारियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हादसा थाने के कुल्होर गांव के पास स्थित कोल फैक्ट्री के पास हुआ है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ट्रक ऑटो को घसीटते हुए दिख रहा है। बैरसिया थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि हबीब खां (55) निवासी ग्राम झिकरिया तहसील बैरसिया, पवन जाटव (26) निवासी ग्राम रायपुरा जिला विदिशा और मोहन जाटव (38) निवासी ग्राम सुआखेड़ी जिला विदिशा की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ऑटो में छह लोग सवार थे
बैरसिया पुलिस के अनुसर झिकरिया गांव निवासी हबीब खां अपनी पत्नी और बेटी के साथ बैरसिया जाने के लिए गांव के बाहर मैन रोड पर खड़े थे। इसी दौरान विदिशा से बैरसिया जा रहा सवारी ऑटो आया, जिसमें सवार होकर वह लोग बैरसिया जाने लगे। इसी ऑटो में विदिशा निवासी मोहन जाटव और पवन जाटव पहले से सवार थे। सोमवार सुबह 10:30 बजे के करीब ऑटो कुल्होर गांव के पास स्थित कोल फैक्ट्री के सामने पहुंचा ही था कि पीछे से विदिशा की तरफ से बैरसिया आ रहे ट्रक ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक विदिशा से भूसा लेकर बैरसिया की तरफ आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने वाहन के नीचे से निकाला
हादसा इतना भीषण था कि मोहन जाट का सिर ट्रक में ऑटो के दबने से चिपक गया। हबीब और पवन भी दब गए थे। हादसे के बाद तीनों को स्थानीय लोगों ने निकालने का प्रयास किया। इसके बाद जेसीबी को बुलाकर ग्रामीणों की मदद से सभी को चिपटे हुए ऑटो से बाहर निकाला गाया। हबीब, मोहन और पवन की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि हबीब की पत्नी,बेटी और ऑटो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हैं। हबीब की बेटी के सिर में गंभीर चोट होने से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि पत्नी को सामान्य चोटें हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed