फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: A college student preparing for competitive examination hanged herself

Bhopal: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही कॉलेज छात्रा ने लगाई फांसी, पिता की मौत के बाद से अनमनी रहती थी

Sun, 05 Mar 2023 10:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 05 Mar 2023 10:27 PM IST
सार

कॉलेज छात्रा ने फांसी लगाकर शनिवार देर रात आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। 

विज्ञापन
Bhopal: A college student preparing for competitive examination hanged herself
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक कॉलेज छात्रा ने फांसी लगाकर शनिवार देर रात आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


तलैया थाना पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय संजना रैकवार पुत्री स्व. राम सिंह रैकवार निवासी भोईपुरा में मां के साथ रहती थी। उसके पिता का पांच साल पहले निधन हो चुका है। पिता के निधन के बाद मां आर्थिक तंगी से गुजरने लगी तो बेटी अनमनी रहने लगी थी। कुछ साल पहले संजना की मां उसे लेकर भोईपुरा में नानी के मकान के पास रहने लगी थी। संजना कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वह नौकरी कर के आत्मनिर्भर बनने की बात कहती थी। 
विज्ञापन


बेटी की मां के बाद मां बदहवास
विवेचना अधिकारी सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे वह अपने कमरे में थी। मां ने आवाज दी तो कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई, इसके बाद मां ने कमरे में जाकर देखा तो बेटी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। सुरेश कुमार ने बताया कि बेटी की मौत के बाद से मां बदहवास है। वही एक सहारा थी। इस कारण मां के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। घर से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ। ऐसे में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की पांच साल पहले हो गई मौत
मृतका के रिश्ते के मामा कमलेश ने पुलिस को बताया कि संजना के पिता की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। वे मार्बल बिछाने का काम करते थे। संजना की मां आंगनवाड़ी में सहायिका की नौकरी कर परिवार का पालन पोषण कर रही है। संजना का छोटा भाई अकुल है, वे स्कूली छात्र है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed