फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   : Bageshwar Dham came clean over Maihar Kath Dhirendra Shastri said - now the Katha will happen in Jan 2024

MP News: मैहर में कथा को लेकर बागेश्वर धाम की सफाई आई, धीरेंद्र शास्त्री बोले- अब जनवरी के मध्य में होगी कथा

Fri, 14 Apr 2023 01:50 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/सतना Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 14 Apr 2023 01:50 PM IST
सार

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने साफ किया है कि उन्होंने मैहर में मई होने वाली कथा को रद्द नहीं किया है। उसे स्थगित किया है। यह सभा अब अगले साल जनवरी में होगी। 
 

विज्ञापन
: Bageshwar Dham came clean over Maihar Kath Dhirendra Shastri said - now the Katha will happen in Jan 2024
पंडित धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मैहर की कथा को लेकर विवादों में घिरे थे। ऐसा बताया जा रहा था कि उन पर राजनीतिक दबाव था। इस वजह से उन्होंने विंध्य जनता पार्टी की घोषणा करने वाले भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी के मैहर में कथा रद्द कर दी थी। अब बागेश्वर धाम के पीठाधीश का स्पष्टीकरण आया है। उन्होंने कहा कि संतों की आज्ञा और अति-व्यस्तता की वजह से मैहर की कथा को स्थगित किया है। रद्द नहीं किया है। अब यह कथा जनवरी में यानी विधानसभा चुनावों के बाद ही होगी। 

विज्ञापन


धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि 'हम आपको बताना चाहते हैं कि तीन मई से शुरू होने वाली मैहर की कथा अति-व्यस्तता और संतों की आज्ञा के कारण आगे बढ़ाई जाती है। वहां के विधायक नारायम त्रिपाठी जी के माध्यम से जो आयोजन होना था, वह जनवरी के मध्य में होना तय हुआ है। दो दिन पहले संतों की आज्ञा के कारण हमने कथा को स्थगित किया है। जनवरी में समय सुनिश्चित कर आपको अवगत कराया जाएगा। इस बीच भगवती को प्रमाण करने मैहर अवश्य आएंगे। इस आयोजन को कैंसल न मानकर तारीख को आगे बढ़ाया माना जाए। 
विज्ञापन






15 अप्रैल को हनुमान चालीसा पढ़ेंगे त्रिपाठी
धीरेंद्र शास्त्री की कथा मैहर में जिस जगह होने वाली थी वहां विधायक नारायण त्रिपाठी 15 अप्रैल को भूमिपूजन करने वाले थे। अब उसी जगह पर शाम पांच बजे से हनुमान चालीसा का पाठ होगा। इसमें मैहर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा कराने की प्रार्थना की जाएगी। इस संबंध में त्रिपाठी ने गुरुवार को एक वीडियो जारी किया था। उन्होंने कहा था कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां चल रही थी। अचानक से महाराज श्री ने कथा करने से इनकार कर दिया है। प्रदेश के बड़े नेता नहीं चाहते कि कोई बड़ा आयोजन विंध्य की धरती पर हो। नई पार्टी बनने से भी नेता परेशान हो गए हैं। बागेश्वर सरकार की कथा को राजनीति से जोड़ा गया। कुछ लोगों ने महाराज श्री को भी गलत जानकारी देकर कथा को स्थगित करा दिया। कथा कराने का मुख्य उद्देश्य यही था कि विंध्य क्षेत्र की धरती में अध्यात्म को बढ़ावा मिले। सुख-शांति के साथ लोगों के मन में धार्मिक भावनाएं जागृत हो।


विंध्य जनता पार्टी का एलान कर चर्चा में आए त्रिपाठी
दरअसल, मामला इस तरह है कि नौ अप्रैल को विंध्य प्रीमियर लीग सीजर-2 क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में नारायण त्रिपाठी ने कहा कि अलग विंध्य प्रदेश बनाने का अभियान तेज करना होगा। विंध्य जनता पार्टी बनाई जाएगी। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीन मई से मैहर में कथा है। उसके बाद 15 मई तक पार्टी की रूपरेखा को अंतिम रूप देकर उसकी औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी। इस घोषणा के बाद से ही त्रिपाठी भाजपा नेताओं के निशाने पर है। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सतना पहुंचे तो कह दिया कि नारायण क्या करते हैं क्या कहते हैं, यह तो वह ही जाने। विंध्य के एक और बड़े भाजपा नेता एवं विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम भी त्रिपाठी की मांग को नजरअंदाज कर चुके हैं।
 
विदिशा जाते वक्त हुआ वाहन दुर्घटनाग्रस्त
इससे पहले 13 अप्रैल को देर रात नारायण त्रिपाठी जब बागेश्वर धाम की विदिशा में चल रही कथा में भाग लेने जा रहे थे तो हादसा हो गया। वह तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। उनकी स्कॉर्पियो एक ट्रक से जा टकराई। यह हादसा सागर जिले के गढ़ाकोटा के पास हुआ। त्रिपाठी ने खुद वीडियो जारी कर सुरक्षित होने की बात कही थी। वीडियो में विधायक ने बताया कि जिस गाड़ी में वे बैठे थे, उनके साथ तीन लोग और भी मौजूद रहे। किसी को भी किसी भी तरह की चोट नहीं आई है। चारों लोग सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed