फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Andaman Airport Security Checking Bhopal Saurav Guitar

MP News: भोपाल के सौरव के सामान की अंडमान एयरपोर्ट पर चेकिंग में बजी बीप, फिर गूंज उठा संगीत

Wed, 06 Mar 2024 02:35 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 06 Mar 2024 02:35 PM IST
सार

सौरव यादव अंडमान से हैदराबाद होकर भोपाल जाने वाली फ्लाइट पर सवार होने जा रहे थे। उससे पहले सामान की चेकिंग हुई और सिक्योरिटी चेक के दौरान बीप बजने लगी। फिर जो हुआ, वह बेहद सुखद था।

विज्ञापन
Andaman Airport Security Checking Bhopal Saurav Guitar
अंडमान एयरपोर्ट पर गिटार बजाते सौरव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बोरियत भरी दिनचर्या... हर दिन का रुटीन वर्क और काम के नाम पर सिर पर थोपी जा चुकी थकान...! इनसे हर शख्स निजात चाहता है। कुछ नया और अनूठा हो जाए, तो काम आसान भी हो जाता है, मानसिक सुकून और बोरिंग काम से रिलैक्स भी हासिल होता है।

विज्ञापन


ऐसा ही एक नजारा अंडमान के पोर्टलैंड एयरपोर्ट पर उस समय बना, जब यहां सिक्योरिटी चेकिंग में जुटी एजेंसी अपने काम में व्यस्त थी। वाया हैदराबाद होकर भोपाल जाने वाली फ्लाइट के पैसेंजर्स में सौरव यादव भी शामिल थे। उनका बैग जैसे ही स्कैन मशीन से गुजरा, बीप की आवाज ने शोर मचा दिया। सिक्योरिटी कर्मचारी चौकन्ने और सौरव हक्के-बक्के दिखाई देने लगे। बैग खोला गया, सामान निकाला गया। एक-एक कर सब कुछ बाहर आया। इनमें से वह भी निकला, जिसने बीप को चीखने पर मजबूर किया था। ये कोई हथियार, मादक पदार्थ या किसी तरह से प्रतिबंधित वस्तुओं में शामिल कोई चीज नहीं थी, बल्कि सौरव का छोटा-सा गिटार था। सौरव को घबराहट और अनजाना खोफ खुद में समेटे हुए था और सिक्योरिटी कर्मचारी सुकून से भरे दिखाई देने लगे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


फिर हुआ "गिव मी सम शाइन...!"
अपनी जांच से संतुष्ट हुए तो सिक्योरिटी अधिकारियों ने सौरव यादव के सामने अनोखी फरमाइश रख डाली। बोले, अगर ये आपका वाद्य यंत्र है, आप इसे बजाना जानते हैं, इसके माहिर हैं तो इसे बजाकर दिखाओ, कोई गीत सुनाओ...! सौरव ने इसको यात्रा की शर्त मानते हुए खुद का आत्मविश्वास सहेजा और हिम्मत करके शुरू हो गए। उन्होंने अपनी मशक और रियाज के साथ तैयार किए गए गीत को गुनगुनाना शुरू कर दिया। गीत आमिर खान स्टारर फिल्म थ्री इडियट्स के गीत "गिव मी सम शाइन..." के साथ गिटार की संगीत लहरियां गूंजने लगी तो सौरव के कदम खुद-ब-खुद थिरकने लगे। सिक्योरिटी चैक के दौरान चल रहे गीत, संगीत, डांस के कांबो को देखकर एयरपोर्ट पर मौजूद यात्री, सुरक्षा अधिकारी और अन्य कर्मचारी अभिभूत होते गए। एयरपोर्ट के शांत वातावरण में ये सुरमय नजारा लोगों को देर तक सुकून देते रहे।

पहले डर, फिर आया मजा
सौरव यादव अंडमान के पोर्टलैंड एयरपोर्ट के इस सुखद घटनाक्रम को लेकर कहते हैं कि सिक्योरिटी चैक के दौरान बनी स्थिति ने पहले बहुत डरा दिया था। लेकिन धीरे-धीरे ये सुकून और मजे में तब्दील हो गया। सौरव कहते हैं जिंदगी में ऐसे लम्हे भी आते हैं, जो हमेशा के लिए याद रह जाते हैं। ये लम्हे ऐसे ही पलों के तौर पर दिल में हमेशा कैद रहेंगे।

(भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed