{"_id":"65e82e0de8860e7f0509f30b","slug":"andaman-airport-security-checking-bhopal-saurav-guitar-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल के सौरव के सामान की अंडमान एयरपोर्ट पर चेकिंग में बजी बीप, फिर गूंज उठा संगीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल के सौरव के सामान की अंडमान एयरपोर्ट पर चेकिंग में बजी बीप, फिर गूंज उठा संगीत
Wed, 06 Mar 2024 02:35 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 06 Mar 2024 02:35 PM IST
सार
सौरव यादव अंडमान से हैदराबाद होकर भोपाल जाने वाली फ्लाइट पर सवार होने जा रहे थे। उससे पहले सामान की चेकिंग हुई और सिक्योरिटी चेक के दौरान बीप बजने लगी। फिर जो हुआ, वह बेहद सुखद था।
विज्ञापन
अंडमान एयरपोर्ट पर गिटार बजाते सौरव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बोरियत भरी दिनचर्या... हर दिन का रुटीन वर्क और काम के नाम पर सिर पर थोपी जा चुकी थकान...! इनसे हर शख्स निजात चाहता है। कुछ नया और अनूठा हो जाए, तो काम आसान भी हो जाता है, मानसिक सुकून और बोरिंग काम से रिलैक्स भी हासिल होता है।
विज्ञापन
ऐसा ही एक नजारा अंडमान के पोर्टलैंड एयरपोर्ट पर उस समय बना, जब यहां सिक्योरिटी चेकिंग में जुटी एजेंसी अपने काम में व्यस्त थी। वाया हैदराबाद होकर भोपाल जाने वाली फ्लाइट के पैसेंजर्स में सौरव यादव भी शामिल थे। उनका बैग जैसे ही स्कैन मशीन से गुजरा, बीप की आवाज ने शोर मचा दिया। सिक्योरिटी कर्मचारी चौकन्ने और सौरव हक्के-बक्के दिखाई देने लगे। बैग खोला गया, सामान निकाला गया। एक-एक कर सब कुछ बाहर आया। इनमें से वह भी निकला, जिसने बीप को चीखने पर मजबूर किया था। ये कोई हथियार, मादक पदार्थ या किसी तरह से प्रतिबंधित वस्तुओं में शामिल कोई चीज नहीं थी, बल्कि सौरव का छोटा-सा गिटार था। सौरव को घबराहट और अनजाना खोफ खुद में समेटे हुए था और सिक्योरिटी कर्मचारी सुकून से भरे दिखाई देने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिर हुआ "गिव मी सम शाइन...!"
अपनी जांच से संतुष्ट हुए तो सिक्योरिटी अधिकारियों ने सौरव यादव के सामने अनोखी फरमाइश रख डाली। बोले, अगर ये आपका वाद्य यंत्र है, आप इसे बजाना जानते हैं, इसके माहिर हैं तो इसे बजाकर दिखाओ, कोई गीत सुनाओ...! सौरव ने इसको यात्रा की शर्त मानते हुए खुद का आत्मविश्वास सहेजा और हिम्मत करके शुरू हो गए। उन्होंने अपनी मशक और रियाज के साथ तैयार किए गए गीत को गुनगुनाना शुरू कर दिया। गीत आमिर खान स्टारर फिल्म थ्री इडियट्स के गीत "गिव मी सम शाइन..." के साथ गिटार की संगीत लहरियां गूंजने लगी तो सौरव के कदम खुद-ब-खुद थिरकने लगे। सिक्योरिटी चैक के दौरान चल रहे गीत, संगीत, डांस के कांबो को देखकर एयरपोर्ट पर मौजूद यात्री, सुरक्षा अधिकारी और अन्य कर्मचारी अभिभूत होते गए। एयरपोर्ट के शांत वातावरण में ये सुरमय नजारा लोगों को देर तक सुकून देते रहे।
पहले डर, फिर आया मजा
सौरव यादव अंडमान के पोर्टलैंड एयरपोर्ट के इस सुखद घटनाक्रम को लेकर कहते हैं कि सिक्योरिटी चैक के दौरान बनी स्थिति ने पहले बहुत डरा दिया था। लेकिन धीरे-धीरे ये सुकून और मजे में तब्दील हो गया। सौरव कहते हैं जिंदगी में ऐसे लम्हे भी आते हैं, जो हमेशा के लिए याद रह जाते हैं। ये लम्हे ऐसे ही पलों के तौर पर दिल में हमेशा कैद रहेंगे।
(भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट)
