{"_id":"66ae20e2298152fbc50e091d","slug":"anchal-sonkar-says-enter-police-station-and-beat-him-phool-singh-baraiya-says-that-he-spit-on-tehsildar-face-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"माननीयों के बिगड़े बोल: सोनकर बोले- थाने में घुसकर मारता हूं, बरैया ने कही तहसीलदार के मुंह पर थूकने की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माननीयों के बिगड़े बोल: सोनकर बोले- थाने में घुसकर मारता हूं, बरैया ने कही तहसीलदार के मुंह पर थूकने की बात
Sat, 03 Aug 2024 05:52 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 03 Aug 2024 05:52 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के एक पूर्व विधायक ने पुलिस के आला अधिकारी से अभद्रता कर डाली है। जबकि एक भाजपा विधायक ने तहसीलदार के खिलाफ विवादित बयान दिया है।
विज्ञापन
विधायक फूल सिंह बरैया और पूर्व भाजपा विधायक अंचल सोनकर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव जितने कदम सुशासन की तरफ बढ़ा रहे हैं, उनके सहयोगी उतनी ही राह मुश्किल करते नजर आ रहे हैं। अफसरों पर लगाम कसने मुख्यमंत्री ने कई कार्रवाईयां कर अपना नजरिया स्पष्ट कर दिया। लेकिन अब पार्टी और सरकार में मौजूद लोग ही उनकी इस मंशा को धता दिखाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के एक पूर्व विधायक ने पुलिस के आला अधिकारी से अभद्रता कर डाली है। जबकि एक भाजपा विधायक ने तहसीलदार के खिलाफ विवादित बयान दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, जबलपुर से पूर्व भाजपा विधायक अंचल सोनकर के बिगड़े बोल सुनाई दिए हैं। उन्होंने सीएसपी को धमकाते हुए कहा है कि सुधर जाओ, वरना मैं सुधार दूंगा...! सोनकर यह कहने से भी नहीं चूके कि मैं थाने में घुसकर मारता हूं...!
विज्ञापन
बरैया ने कही तहसीलदार के मुंह पर थूकने की बात
इधर, दतिया से विधायक का विवादित बयान सामने आ रहा है। विधायक फूल सिंह बरैया के विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे कहते सुनाई दे रहे हैं कि तहसील जाकर कहूंगा उनके मुंह पर थूको, पुलिस अधिकारी हाजिरी देने जाते हैं...!
विज्ञापन
सीएम ने की है कई पर कार्रवाई
प्रदेश की कमान संभालने के साथ ही डॉ. मोहन यादव ने कई अधिकारियों पर कार्रवाई की थी। आमजन और अधिकारियों से दुर्व्यवहार करने वाले कई अधिकारियों को उन्होंने पद से भी हटाया है। इनमें कलेक्टर से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी और डॉक्टर से लेकर स्कूल शिक्षक तक शामिल हैं।
...भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट
