{"_id":"667c2956d49919e5b700118a","slug":"amrawara-by-election-jeetu-patwari-says-democracy-was-murdered-by-hatching-conspiracy-mla-to-join-bjp-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amrawara By-Election: जीतू पटवारी बोले- षड्यंत्र रचकर MLA को BJP में शामिल करवाकर की गई लोकतंत्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amrawara By-Election: जीतू पटवारी बोले- षड्यंत्र रचकर MLA को BJP में शामिल करवाकर की गई लोकतंत्र की हत्या
Wed, 26 Jun 2024 08:14 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 26 Jun 2024 08:14 PM IST
सार
Amrawara By-Election: अमरवाड़ा में होने वाले उपचुनाव को लेकर जीतू पटवारी ने प्रचार शुरू कर दिया है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर कई आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
बैठक में शामिल जीतू पटवारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार को छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा विधानसभा के हर्रई में आयोजित ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा है कि षड्यंत्र पूर्वक कांग्रेस विधायक को बीजेपी में शामिल कर भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। पटवारी अमरवाड़ा में हो रहे विधानसभा चुनाव में यहां के कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह के समर्थन में चुनाव-प्रचार, जनसंपर्क और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के लिए अमरवाड़ा पहुंचे थे।
विज्ञापन
पटवारी ने कहा कि कांग्रेस के परिवारजनों का उत्साह और अमरवाड़ा के मतदाताओं का विश्वास बता रहा है कि इस उपचुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देने के लिए तैयार है। कार्यकर्ता बैठक के दौरान कांग्रेस के सभी परिवारजनों ने कांग्रेस को विजयश्री दिलाने का संकल्प लिया। पटवारी ने प्रदेश की भाजपा सरकार की वादाखिलाफी और जनता के साथ किये जा रहे छलावे पर सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए अमरवाड़ा में कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि प्रदेश में विगत विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जनता से बड़े-बड़े वादे किये थे। महिलाओं को 3000 रुपये देने की बात की थी, रसोई गैस सिलेण्डर 450 में देने की बात की थी, गेहूं और धान का समर्थन मूल्य 2700 और 3100 रुपये किसानों को देने की बात की थी। क्या एक भी वादा इस सरकार ने पूरा किया? आज प्रदेश में दलित, आदिवासी वर्ग पर अत्याचार हो रहे हैं, महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं, लेकिन सरकार क्यों मौन है?
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में डाल रहा है शिक्षा माफिया
पटवारी ने कहा कि आज शिक्षा माफिया हावी हो गया है। छात्र-छात्राओं के भविष्य अंधकार में धकेले जा रहे हैं। जो भी परीक्षाएं हो रही है, उसके पेपर लीक हो रहे हैं। नर्सिंग घोटाला, व्यापमं घोटाला सहित तमाम घोटालों के साथ-साथ कर्ज, क्राइम और करप्शन की सरकार मप्र में चल रही है। अमरवाड़ा की जनता लोकतंत्र की हत्या करने वाली इस भाजपा सरकार को सबक सिखाएगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, विधायक सुजीत मेर सिंह चौधरी, विधायक विजय चौरे, विधायक नीलेश उइके, पूर्व विधायक संजय शर्मा, पूर्व विधायक सुनील जायसवाल, जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे एवं मप्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
