फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   AICC President Election: Kamal Nath casts vote for the post of President, after that this big statement

AICC President Election: कमलनाथ ने डाला अध्यक्ष पद के लिए वोट, उसके बाद दिया यह बड़ा बयान

Mon, 17 Oct 2022 04:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 17 Oct 2022 04:53 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को जिस तरह का प्रचार मिलना चाहिए, वह नहीं मिल रहा है। लोग जानते हैं कि मीडिया की क्या मजबूरी है। 

विज्ञापन
AICC President Election: Kamal Nath casts vote for the post of President, after that this big statement
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में मतदान किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने सोमवार को सबसे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनावों के लिए वोट डाला। इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया को जिस तरह से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को कवर करना चाहिए, वह नहीं हो रहा है। सब जानते और समझते हैं कि मीडिया ऐसा क्यों कर रहा है। फिर भी सच्चाई को कोई छिपा नहीं सकता है। 
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि मैं कल (रविवार को) कर्नाटक के बेल्लारी में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुआ। मैंने अपने रीजनीतिक जीवन में इतना उत्साह और जोश कभी नहीं देखा। मुझे दुख है कि मीडिया को जिस तरह इसे प्रचारित करना है, वह नहीं कर रही है। मैं समझता हूं कि ऐसा क्यों हो रहा है, पर जो मैं देखकर आया हूं, यात्रा में जो लोग देख रहे हैं, उनसे सच्चाई छिपा हुई नहीं हुई है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में बहुत फायदा होगा
मध्यप्रदेश में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस के बड़े-बड़े पदाधिकारी पहले ही पार्टी छोड़कर भाजपा में जा चुके हैं। ऐसे में पार्टी को उम्मीद है कि भारत जोड़ो यात्रा का फायदा मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस को होगा। इस सच्चाई को कोई छिपा नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed