फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Agniveer army recruitment rally in bhopal from 27 october to 6 november

Bhopal: 27 अक्टूबर से 6 नवंबर तक अग्निवीर सेना भर्ती रैली, इन जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका

Wed, 19 Oct 2022 09:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 19 Oct 2022 09:10 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 27 अक्टूबर से 6 नवंबर तक अग्निवीर सेना भर्ती आयोजित की जा रही है। इस भर्ती में प्रदेश के नौ जिलों के युवक भाग ले सकते हैं, जिसमें भोपाल, नर्मदापुरम, विदिशा, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, हरदा, बैतूल और छिंदवाड़ा जिले के आवेदक शामिल होंगे। इसमें 17 से लेकर 23 साल तक के युवा शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
Agniveer army recruitment rally in bhopal from 27 october to 6 november
अग्निवीर सेना भर्ती रैली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल में 27 अक्टूबर से 6 नवंबर तक अग्निवीर योजना के तहत युवाओं की भर्ती की जाएगी। भर्ती के संबंध में भोपाल कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित कर भोपाल कलेक्टर  अविनाश लावनिया ने भर्ती रैली की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर सेना के ब्रिगेडियर रेगनी जॉर्ज और कर्नल एस बकुड़ी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


भोपाल कलेक्टर लावनिया ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दीपावली का महापर्व होने के कारण अग्निवीर भर्ती के लिए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सभी तैयारियां 22 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि ग्राउंड की साफ-सफाई के लिए नगर निगम और अन्य विभागों के अधिकारी भी कार्रवाई करें। 
विज्ञापन


उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाइट बैकअप के लिए जेनरेटर लगाया जाएं। भर्ती में आने वाले युवाओं को वापसी के लिए नगर निगम और आरटीओ द्वारा बसों की व्यवस्था की जाए। भर्ती के लिए आने वाले युवाओं की सुविधा के लिए बस स्टैंड और स्टेशन पर हेल्प सेंटर बनाए जा रहे हैं। यहां पर 24 घंटे अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 अक्टूबर से 6 नवंबर तक चलेगी भर्ती...
भोपाल में 27 अक्टूबर से सेना की भर्ती शुरू होगी, जो 7 नवंबर तक चलेगी। भर्ती में भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, हरदा, राजगढ़, रायसेन, सीहोर और विदिशा के प्रत्याशी भाग ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त किसी अन्य जिले के युवा को इस भर्ती में मौका नहीं मिलेगा। सेना भर्ती के डायरेक्टर कर्नल बाकुड़ी ने बताया, जिन प्रत्याशियों को एडमिट कार्ड मिल चुके हैं। उन्हीं को ही भर्ती के लिए प्रवेश दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कोई अन्य व्यक्ति को भर्ती ग्राउंड में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यदि किसी ने ऑनलाइन फार्म जमा किया था और उसे एडमिट कार्ड नहीं मिला है तो उनको भी भर्ती प्रक्रिया में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

भर्ती की तैयारियों के संबंध में डायरेक्टर भर्ती सेना ने बताया, अग्निवीर भर्ती सेना के लिए 26 अक्टूबर की रात अर्थात 27 की सुबह 4 बजे से भर्ती प्रक्रिया चालू कर दी जाएगी। इसमें सबसे पहले आए हुए प्रत्याशियों और प्रतिभागियों की नाप होगी, उसके बाद दौड़ का आयोजन होगा। दौड़ में सफल होने के बाद प्रत्याशियों के अन्य डॉक्यूमेंट को चेक किया जाएगा। इनका फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाएगा, उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। इन सबको पास करने के बाद संबंधित सफल कैंडिडेट को लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड दिया जाएगा।

फिजिकल में सफल प्रत्याशियों की लिखित परीक्षा जनवरी में आयोजित होगी। अग्निवीर सेना की भर्ती में प्रारंभिक रूप से प्रत्याशियों का चयन किया जाना है। पहले दिन तीन हजार युवाओं को बुलाया गया है। उसके बाद प्रत्येक दिन पांच हजार प्रत्याशी को बुलाया जाएगा। सभी प्रत्याशियों का आधार, लाइसेंस, मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि का वेरिफिकेशन किया जाएगा। भर्ती रैली ग्राउंड में किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस बल के तैनात जवान भी मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। उनको भी मोबाइल जमा करना होगा।


भोपाल कलेक्टर ने बताया, भर्ती ग्राउंड पर खाने और नाश्ते के भी स्टाल लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त चलित शौचालय और पीने के पानी की भी व्यवस्था रहेगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल व्यवस्था और एम्बुलेंस रखने के लिए भी स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed