{"_id":"6597c6957920ad0a98062367","slug":"after-delhi-now-congress-leaders-will-gather-in-bhopal-on-january-8-kamal-nath-will-also-be-present-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: दिल्ली के बाद अब 8 जनवरी को भोपाल में जुटेंगे कांग्रेस नेता, कमलनाथ भी रहेंगे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: दिल्ली के बाद अब 8 जनवरी को भोपाल में जुटेंगे कांग्रेस नेता, कमलनाथ भी रहेंगे मौजूद
Fri, 05 Jan 2024 02:36 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 05 Jan 2024 02:36 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव के करीब सवा महीने बाद कांग्रेस अब लोकसभा चुनाव के लिए एक्टिव हो गई है। ऐसे में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। पहले शनिवार को और उसके बाद सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी की न्याय यात्रा और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की 8 जनवरी को अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव और कांतिलाल भूरिया सहित तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश स्तर पर कुछ समितियां गठित किए जाने के संबंध में भी चर्चा होगी।
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी सहित सभी मोर्चा संगठन को भी इस बैठक में बुलाया है। विधानसभा चुनाव से पहले आईसीसी द्वारा नियुक्ति किए गए लोकसभा प्रभारियों को भी इस बैठक में बुलाया गया है। वह विधानसभा चुनाव के समय अपने प्रभार वाले लोकसभा क्षेत्र में दौरा कर आए थे।
न्याय यात्रा को लेकर बनेंगी समितियां
बैठक में लोकसभा चुनाव के साथ ही राहुल गांधी की यात्रा को लेकर योजना बनाई जाएगी। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश स्तर पर चुनाव से जुड़ी समिति के लिए इस बैठक में चर्चा होगी। इसके साथ राहुल गांधी की यात्रा के लिए भी समितियां बनाई जानी हैं। इन सभी का निर्णय भी इसी बैठक में होगा। प्रदेश के नेताओं के बीच समन्वय के लिए भी समिति बनाई जा सकती है।
विज्ञापन
8 जनवरी सोमवार को होने वाली बड़ी बैठक से पहले शनिवार को भी एक अहम बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होने वाली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विधानसभा चुनाव में हारे हुए सभी उम्मीदवारों को इस बैठक में बुलाया है। इन सभी के साथ बैठक में लोकसभा चुनाव के साथ ही राहुल गांधी की यात्रा को लेकर बातचीत होगी। राहुल गांधी की यात्रा ऐसे कई विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी जहां पर कांग्रेस हाल ही में विधानसभा चुनाव हारी है।
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का एलान कर दिया है। पांच क्लस्टर में स्क्रीनिंग कमेटी को बांटा है। MP से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह क्लस्टर 5 में शामिल हैं। बिहार झारखण्ड, बंगाल, असम, त्रिपुरा, मणिपुर, मिज़ोरम, मेघालय, नागालैण्ड और सिक्किम के सदस्य क्लस्टर होंगे। MP के लिए रजनी पाटिल, कृष्णा अल्लवरु और परगट सिंह स्क्रीनिंग कमेटी के मेंबर होंगे।