फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Accused who raped girl arrested in Bhopal

MP Crime: भोपाल में बच्ची का रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अब कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

Tue, 14 May 2024 01:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 14 May 2024 01:26 PM IST
सार

MP Crime: राजधानी भोपाल में बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला स्कूल संचालक आरोपी मनिराज मोदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल संचालक मोदी को सोमवार देर रात उसके घर से हिरासत में लिया है। आरोपी को बच्ची ने पहचान लिया है।     

विज्ञापन
Accused who raped girl arrested in Bhopal
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जब बच्ची से सामने आरोपी को लाया गया तो मासूम ने मनिराज को देखते ही पहचान लिया। उसने कहा कि इन दाढ़ी वाले अंकल ने ही मेरे साथ गंदी हरकत की थी। अब बच्ची और उसकी मां से आरोपी की पहचान शिनाख्त परेड में भी कराई जाएगी। जानकारी के अनुसार आज ही पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। 

विज्ञापन

मामले में पुलिस जुटा रही है सबूत
मामले में पुलिस सबूत इकट्ठा करने के लिए आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपी से वारदात के समय उसके साथ मौजूद दो वार्डन के बारे में पूछताछ कर रही है। जल्द उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। अब मनिराज को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी जाएगी। 30 अप्रैल को पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की थी। 13 दिन की जांच के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।

विज्ञापन


खुद को बचाने में जुटा आरोपी
अभी तक पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने स्वयं को बेगुनाह बता रहा है। उसने बच्ची के साथ किसी भी प्रकार की ज्यादती करने की बात से साफ इनकार किया। मनिराज ने पुलिस को बताया कि एसआई प्रकाश राजपूत के कहने पर ही उसने बच्ची को एडमिशन दिया था। राजपूत के कहने पर ही वह बच्ची और उसकी मां से घर पर मिलने को राजी हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
कुछ दिन पहले भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में दूसरी कक्षा की 8 साल की बच्ची के साथ एक निजी बोर्डिंग स्कूल के हॉस्टल में दुष्कर्म का मामला सामने आया था। बच्ची को दाल-चावल में कुछ नशीला पदार्थ खिलाया गया, जिससे वह बेसुध हो गई। होश आया तो एक व्यक्ति उसके साथ गलत काम कर रहा था, जबकि एक अन्य व्यक्ति पास में ही खड़ा था। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया था मैं बेटी से मिली तो वह लिपटकर रोने लगी। उसे बाहर लेकर आई। उसने कार में बताया कि चार-पांच दिन पहले शाम को उसने दाल-चावल खाए थे। बाद में हॉस्टल की वार्डन ने उसे दोबारा दाल-चावल खिलाए थे। उसे उस रूम में ले जाकर खिलाया गया, जो अभी रहने के लिए चालू भी नहीं हुआ है।

रात में जब नींद खुली तो वह अपने कमरे और बिस्तर पर नहीं थी। एक मोटे से दाढ़ी वाले अंकल उसके साथ गलत काम कर रहे थे। पास में खड़े अंकल बोल रहे थे कि मोदी सर, बच्ची को होश आ गया है। अंकल ने दो-तीन बार ऐसा बोला। इसके बाद मेरी आंख पर हाथ रख दिया। मेरे पेट में दर्द हो रहा था और प्राइवेट पार्ट से ब्लड आ रहा था। डीसीपी श्रद्धा तिवारी ने बताया कि बच्ची ने मनिराज को पहचाना है। बच्ची ने बताया है कि एडमिशन से पहले मां उसे पुलिस अंकल के साथ इन्हीं दाढ़ी वाले अंकल के घर ले गई थी। इन्हीं अंकल ने हॉस्टल के एक रूम में उसके साथ गंदी हरकत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed