फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   A young man preparing for competitive exams hanged himself in Bhopal

Bhopal: रीवा के शिक्षा अधिकारी के बेटे ने की खुदकुशी, भोपाल में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था

Fri, 20 Jan 2023 04:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 20 Jan 2023 04:53 PM IST
सार

शहर के पिपलानी इलाके के सी-सेक्टर सोनागिरी में रीवा का 24 वर्षीय जीतेन्द्र देव पिता रामदेव अपने तीन अन्य दास्त के साथ रहता था। पिता रामदेव रीवा में विकासखंड शिक्षा अधिकारी हैं। शुक्रवार को उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। 

विज्ञापन
A young man preparing for competitive exams hanged himself in Bhopal
पिपलानी थाना इलाके में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रीवा के शिक्षा अधिकारी के बेटे ने भोपाल में फांसी लगाकर जान दे दी। वह यहां दोस्तों के साथ किराए का मकान लेकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पिपलानी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भोपाल के पिपलानी इलाके के सी-सेक्टर सोनागिरी में रीवा निवासी जीतेन्द्र देव पिता रामदेव 24 अपने तीन अन्य दोस्त के साथ रहता था। जीतेंद्र के पिता रामदेव रीवा में विकासखंड शिक्षा अधिकारी हैं। चार बेटे और एक बेटी में दूसरे नंबर का जीतेंद्र एमकॉम की परीक्षा पास करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसका बड़ा भाई गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गैल) में नौकरी करता है। जीतेंद्र भी अच्छी सरकारी नौकरी की चाहत रखता था। बीती रात उसने कमरे में फांसी लगा ली।
विज्ञापन

एएसआई भारत मीणा ने बताया कि जीतेंद्र अपने रूम पार्टनर हरिओम गुप्ता, अनुभव तिवारी और विवेक कुमार के साथ मकान नंबर-101, सी सेक्टर सोनागिरी पिपलानी में रहता था। वर्तमान में उसने पटवारी पात्रता परीक्षा का फार्म भरा था और यहां रहकर तैयारी कर रहा था। गुरुवार रात करीब सात बजे जीतेंद्र पुस्तकालय से प्रतियोगी परीक्षाओं संबंधी करंट अफेयर्स की पत्रिकाओं को पढ़कर कमरे पर आया था। रात आठ बजे उसके रूम पार्टनरों ने जब खाना खाने के लिए आवाज दी तो उसने कोई उत्तर नहीं दिया। सभी एक साथ खाना खाने होटल जाते थे, लिहाजा उसे देखने के लिए दोस्त उसके कमरे में पहुंचे तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मर्चुरी में रखवा दिया। थाना प्रभारी अजय नायर ने बताया कि जीतेंद्र के फोन की जांच की जा रही है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल में लगी है। उसके दोस्तों से भी पूछताछ की गई। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed