फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   78 thousand were blown from the account on the pretext of money transfer, cheated by getting entangled in talk

जालसाजी का नया तरीका: गलती से पैसा ट्रांसफर का झांसा देकर खाते से 78 हजार उड़ाए, बातों में उलझाकर ठगा

Sun, 16 Apr 2023 08:58 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Apr 2023 08:58 AM IST
सार

भोपाल के लोगों को ठगने के लिए जालसाजों ने एक नया तरीका निकाला है। जालसाज अब लोगों को अंजान नंबरों से कॉल कर गलती से पैसे ट्रांसफर होने की बात कह रहे हैं और खातों में पैसे ट्रांसफर करा रहे हैं।

विज्ञापन
78 thousand were blown from the account on the pretext of money transfer, cheated by getting entangled in talk
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी भोपाल के लोगों को जालसाज अलग-अलग तरीकों से ठगी का शिकार बना रहे हैं। आए दिन ठगी के तरीके बदल रहे हैं। अब जालसाज सीधे फरियादी को फोन कर उसके खाते में गलती से पैसे चले जाने का झांसा देकर खाते में राशि ट्रांसफर करा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला भोपाल में आया है। जांच के बाद साइबर क्राइम ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


शाहपुरा पुलिस के अनुसार 38 वर्षीय सरदार सिंह पुत्र पंचम सिंह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर हैं। नंवबर 2022 में वह अल्टीमेट स्काई विला शाहपुरा स्थित कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक अंजान मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उन्हें बताया कि तुम्हारे खाते में गलती से 20 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए हैं, तुम्हारे पास मैसेज भी आया होगा। जब फरियादी ने चेक किया तो उसके पास कोई मैसेज नहीं आया था। इस पर शातिर जालसाज ने कहा कि तुम मुझे पैसा लौटा दो जल्द ही तुम्हारे खाते में पैसा आ जाएगा। इसी दौरान आरोपी ने फरियादी को अपनी बातों में उलझाकर, दो बार में अलग-अलग नंबर बताकर कुल 78 हजार 460 रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए। ठगी का अहसास होने के बाद फरियादी ने क्राइम ब्रांच की सायबर सेल में लिखित शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद शून्य पर प्रकरण दर्ज कर केस डायरी शाहपुरा थाना को भेजी गई। फिलहाल अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed