फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   17 contingents of various forces will participate in the Independence Day parade, full dress rehearsal took pl

Bhopal: स्वतंत्रता दिवस की परेड में शामिल होंगी विभिन्न बलों की 17 टुकड़ियां, हुई फुल ड्रेस रिहर्सल

Tue, 13 Aug 2024 06:49 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 13 Aug 2024 06:49 PM IST
सार

भोपाल में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 15 अगस्त को लाल परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। मंगलवार को फुल ड्रेस परेड एवं फाइनल रिहर्सल लाल परेड ग्राउंड में हुई।

विज्ञापन
17 contingents of various forces will participate in the Independence Day parade, full dress rehearsal took pl
स्वतंत्रता दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय स्वाधीनता की 77वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मुख्यमंत्री  मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 15 अगस्त को लाल परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। मंगलवार को पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस परेड एवं फाइनल रिहर्सल यहां लाल परेड ग्राउंड में हुई।
विज्ञापन


डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साजिद फरीद शापू,  पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणचारी मिश्रा, डिप्टी कमिश्नर भोपाल किरण गुप्ता एवं नगर निगम आयुक्त  हरेन्द्र नारायण सहित अन्य अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फुल ड्रेस परेड के फाइनल अभ्यास के दौरान 7वीं बटालियन के सहायक उप निरीक्षक हीरा लाल यादव ने प्रतीक स्वरूप मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और ध्वजारोहण, राष्ट्रीय धुन एवं परेड द्वारा सलामी के बाद परेड का निरीक्षण कर संदेश का वाचन किया। उसके बाद परेड का विसर्जन कर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन


अभ्यास परेड में पुलिस बैण्ड सहित कुल 17 टुकड़ियों ने भाग लिया
फाइनल अभ्यास परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के सहायक पुलिस आयुक्त भोपाल मयूर खंडेलवाल ने किया। सहायक परेड कमांडर की भूमिका सहायक सेनानी हॉकफोर्स बालाघाट सोनू कुर्मी ने निभाई। संयुक्त अभ्यास परेड में पुलिस बैण्ड सहित कुल 17 टुकड़ियों ने भाग लिया। इनमें उत्तर प्रदेश पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल (उत्तरी जोन), महिलाओं का विशेष सशस्त्र बल, जिला बल एवं रेल की संयुक्त टुकड़ी, विशेष सशस्त्र बल (दक्षिणी जोन), हॉकफोर्स, एसटीएफ, जिला पुलिस बल, जेल विभाग (महिला), शासकीय रेल पुलिस, नगर सेना (होमगार्ड), एनसीसी सीनियर डिविजन एयर विंग नेवल विंग(बॉयज संयुक्त टुकड़ी), एनसीसी सीनियर विंग एयर विंग नेवल विंग(गर्ल्स संयुक्त टुकड़ी), गाइड गर्ल्स, स्काउट्स बॉयज, शौर्य दल, पुलिस बैंड तथा अश्वारोही दल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्य अतिथि से पदक अलंकरण प्राप्त करने का अभ्यास
प्रतीक स्वरूप संदेश वाचन के बाद राष्ट्रपति पदक प्राप्त 69 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी मुख्य अतिथि से पदक अलंकरण प्राप्त करने का अभ्यास किया। अंत में परेड कमाण्डर और परेड में शामिल सभी दलों के प्लाटून कमाण्डरों ने मुख्य अतिथि को अपना परिचय देने का अभ्यास भी किया। अभ्यास के दौरान स्टेडियम में नागरिकों के आने-जाने व सुरक्षा व्यवस्था सहित स्टेडियम के यातायात, पार्किंग एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं की भी बारीकी से जांच की गई। इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित जिला प्रशासन व भोपाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed