फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Voter awareness program for voter list updation, names can be added or deleted by April 11

भोपाल: वोटरलिस्ट सुधार के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, 11 अप्रैल तक नाम जुड़वाए या कटवाए जा सकेंगे

Mon, 04 Apr 2022 08:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 04 Apr 2022 08:46 PM IST
सार

यदि आप 1 जनवरी या इससे पहले 18 साल के हो चुके हैं और आपका नाम स्थानीय निकाय की वोटर लिस्ट में मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं है तो निर्धारित फॉर्म ईआर वन में जानकारी भरकर अपना दावा प्रस्तुत कर नाम जुड़वाएं।

विज्ञापन
Bhopal: Voter awareness program for voter list updation, names can be added or deleted by April 11
मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में वोटरलिस्ट सुधार की जानकारी देतीं सारिका घारू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप इस साल 18 वर्ष के हो गए हैं और पंचायत या नगरनिकाय की मतदाता सूची में आपके नाम में कोई कमी है तो आपके पास यह मौका है कि आप उसमें सुधार करवा सकते हैं। यह बात मध्य प्रदेश निवार्चन आयोग की सेंस गतिविधियों की राज्य स्तरीय ब्रांड एम्बेसडर सारिका घारू ने मतदाता जागरूकता कायर्क्रम में कही।
विज्ञापन


सारिका ने बताया कि यह कायर्क्रम मध्य प्रदेश राज्य निवार्चन आयोग के सचिव बीएस जामोद के मार्गदर्शन एवं राज्य सेंस गतिविधियों के उप सचिव डॉ. सुतेश शाक्य के निर्देशन में विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है। कार्यक्रम में बताया गया कि यदि आप 1 जनवरी या इससे पहले 18 साल के हो चुके हैं और आपका नाम स्थानीय निकाय की वोटर लिस्ट में मतदाता के रूप में पंजीकृत नहीं है तो निर्धारित फॉर्म ईआर वन में जानकारी भरकर अपना दावा प्रस्तुत कर नाम जुड़वाएं। यदि आपका नाम एक से अधिक स्थान पर है तो किसी एक स्थान से अपना नाम हटवाएं, इसके लिये तो फॉर्म ईआर टू भरकर देना होगा। यदि आपके नाम में या किसी विवरण में त्रुटि है तो फार्म ईआर थ्री भरकर उसमें सुधार करवा सकते हैं।
विज्ञापन


सारिका ने कहा कि इस समय अनेक धर्मों के पर्व चल रहे हैं, किसान भी व्यस्त हैं लेकिन वोटर लिस्ट सुधार पर्व को आप प्रदेश पर्व के रूप में लें और आप स्वयं मतदाता सूची में कमी होने पर सुधार करवाएं। साथ ही अन्य मतदाताओं को भी प्रेरित करें ताकि योग्य मतदाता मताधिकार से वंचित न रह जाए। ध्यान रखें अंतिम दिनांक 11 अप्रैल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed