फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Used to share mobile number of woman made fake Facebook ID, complained about 100 to 200 calls, arrested

भोपाल: फर्जी फेसबुक आईडी बना महिला का मोबाइल नंबर करता था शेयर, 100 से 200 कॉल आने पर की शिकायत, गिरफ्तार

Mon, 21 Feb 2022 08:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 21 Feb 2022 08:37 PM IST
सार

भोपाल साइबर क्राइम टीम ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर महिला का मोबाइल नंबर शेयर कर परेशान करने वाले आरोपी को हरदा से गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम अमित भुमरकर है। वह पारिवारिक विवाद के चलते महिला और उसके परिवार के नंबर शेयर करता था।
 

विज्ञापन
Bhopal: Used to share mobile number of woman made fake Facebook ID, complained about 100 to 200 calls, arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social media

विस्तार

जानकारी के अनुसार साइबर क्राइम ब्रांच भोपाल को एक महिला ने शिकायत की। महिला को रोज 100 से 200 कॉल नए लोगों के आ रहे थे, जो अश्लील बातें करते थे। क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी तथ्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसके पास से अपराध में प्रयुक्त सिम और मोबाइल जब्त किया। आरोपी ने अपने रिश्तदार के विवाद का बदला लेने के लिए महिला को परेशान करने के लिए फर्जी फेसबुक आईडी बनाई थी।
विज्ञापन


उस आईडी पर महिला व उसके परिवार के मोबाइल नंबर शेयर कर देता था। जिसके बाद महिला का फोटो व मोबाइल नंबर शेयर कर कॉल करने को कहता था। लोगों को लगता था कि महिला बात करने की इच्छुक है तो अज्ञात लोग महिला के नंबर पर कॉल कर अश्लील बातें करते थे। महिला को बड़ी संख्या में लोगों के कॉल आने लगे। वह उससे अश्लील बात करते थे। आरोपी मूलत: छिंदवाड़ा का रहने वाला है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed