{"_id":"61f12d5fd0db1d252f10b616","slug":"bhopal-ti-harish-yadav-who-patronized-the-call-girl-was-dismissed-from-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: कॉलगर्ल को संरक्षण देने वाले टीआई हरीश यादव सेवा से बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: कॉलगर्ल को संरक्षण देने वाले टीआई हरीश यादव सेवा से बर्खास्त
Wed, 26 Jan 2022 04:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 26 Jan 2022 04:48 PM IST
सार
भोपाल में सैक्स रैकेट के दौरान पकड़ी गई कॉलगर्ल को संरक्षण देकर उनसे ग्राहकों के वीडियो बनवाने वाले टीआई हरीश यादव को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
टीआई हरीश यादव सेवा से बर्खास्त
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के अयोध्या नगर थाने में टीआई के पद पर पदस्थ हरीश यादव को सेक्स रैकेट मामले में गंभीर आरोप लगने के बाद पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। टीआई हरीश यादव पर सेक्स रैकेट के दौरान गिरफ्तार की गई कॉलगर्ल से ग्राहकों को ब्लैकमेल कराने के साथ ही कई और गंभीर मामलों में शामिल होने का आरोप था। मामले में टीआई की संगीनता पाए जाने और जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद भोपाल पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने हरीश यादव को सेवा से बर्खास्त करने के आदेश जारी किए हैं। 2019 में पकड़े गए सेक्स रैकेट कांड के दौरान तत्कालीन आईजी योगेश देशमुख के आदेश पर हरीश के खिलाफ जांच शुरू हुई थी, वहीं जांच के दौरान ये बात सामने आई थी कि जो भी आरोप टीआई हरीश यादव पर लगे हैं वो सब सही हैं। इस मामले में हरीश यादव के साथ ही तीन पुलिसकर्मी सुभाष गुर्जर, अनिल जाट, लाड सिंह गुर्जर को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जानकारी के अनुसार हरीश यादव अयोध्या नगर थाने इलाके की सभी कॉलगर्ल के संपर्क में था।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
निशातपुरा थाने में 28 अगस्त 2019 को मनीष नाम के एक युवक को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आया। तब दुष्कर्म का केस दर्ज करने वाली लड़की उससे पांच लाख रुपये की मांग करने लगी। मनीष को शक हुआ। उसने इसकी शिकायत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की। उसने बताया कि वह सेक्स रैकेट के अड्डे में गया था। जहां, उसके वीडियो बना लिए गए। इसके बाद उसे फंसा दिया गया। इसी दौरान सितंबर 2019 में निशातपुरा पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाली नीपा घोटे, रिजवाना नाम की दो लड़कियों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि अयोध्या नगर थाना प्रभारी हरीश यादव के संरक्षण में सेक्स रैकेट चलाती हैं और उनके ही कहने पर ग्राहकों के वीडियो बनाकर टीआई को देती हैं। टीआई ग्राहकों को रेप के केस में फंसाकर पैसा वसूलता है। टीआई और कॉलगर्ल में पैसे का बंटवारा कर लिया जाता है। जो ग्राहक पैसा नहीं देते उन्हें रेप के केस में फंसा दिया जाता है। ये जानकारी भी सामने आई कि तीन माह के अंदर करीब 10 लोगों को इस तरह से ब्लैकमेल किया गया था। कॉलगर्ल की पूछताछ के बाद टीआई हरीश को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद उनकी पोस्टिंग सागर जिले हो गई थी। टीआई हरीश यादव पहले सेक्स अड्डे पर दबिश देता था और फिर कॉलगर्ल को इस शर्त पर छोड़ता था कि जैसा कहेगा वैसा ही करेगी, इसके बाद कॉलगर्ल से उनके ग्राहकों की वीडियो बनवाई जाती थी और फिर वीडियो से ग्राहक को ब्लैकमेल किया जाता था।