{"_id":"62a377dfe392ce01991cc2c9","slug":"bhopal-the-patient-jumped-from-the-second-floor-of-hamidia-hospital-stuck-in-the-balcony-of-the-first-floor-lowered-the-rope-dam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: हमीदिया अस्पताल की दूसरी मंजिल से मरीज कूदा, पहली मंजिल के छज्जे में अटका, रस्सी बांध नीचे उतारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: हमीदिया अस्पताल की दूसरी मंजिल से मरीज कूदा, पहली मंजिल के छज्जे में अटका, रस्सी बांध नीचे उतारा
Sat, 11 Jun 2022 11:08 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:08 AM IST
सार
राजधानी के हमीदिया अस्पताल की दूसरी मंजिल से शुक्रवार सुबह एक मरीज ने छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि मरीज नीचे गिरने से पहले पहली मंजिल के छज्जे में अटक गया। जिसे गार्ड और स्टाफ ने रस्सी बांधकर नीचे उतारा।
विज्ञापन
हमीदिया अस्पताल में पहली मंजिल के छज्जे से मरीज को रस्सी बांधकर नीचे उतारा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल के हमीदिया अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में बड़ा हादसा टल गया। यहां की दूसरी मंजिल से शुक्रवार सुबह मरीज ने छलांग लगा आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि मरीज गिरने से पहले पहली मंजिल के छज्जे में अटक गया। जिसे गार्ड और स्टाफ ने रस्सी बांधकर नीचे उतारा।
जानकारी के अनुसार हमीदिया अस्पताल के कार्डियोथोरिसिक सर्जरी विभाग में एक सप्ताह पहले मरीज भर्ती हुआ था। शुक्रवार सुबह उसने अस्पताल की दूसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। हालांकि वह पहली मंजिल के छज्जे में अटक गया। जिसके बाद आसपास के लोगों के चिल्लाने पर गार्ड और स्टाफ ने उसे रस्सी बांध कर नीचे उतारा। सुबह की घटना का शाम को वीडियो वायरल होने पर घटना का पता चला। घटना के बाद मरीज का मानसिक रोग विभाग में जांच की गई, जिसे बाद में कार्डियोथोरिसिक वार्ड में ही भर्ती करा दिया। वार्ड में भर्ती मरीजों का कहना है कि मरीज परिजनों से नहीं मिलने देने का प्रबंधन पर आरोप लगा रहा था। हालांकि इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।