फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal terrorists arrested: ATS accused Sehwan of helping anti-national and terrorist organizations

भोपाल आतंकियों का मदगार गिरफ्तार: ATS ने सहवान को देश-विरोधी और आतंकी संगठनों की मदद करने का बनाया आरोपी

Fri, 18 Mar 2022 10:44 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 18 Mar 2022 10:44 AM IST
सार

राजधानी भोपाल एटीएस ने जमात ए मुजाहिदीन बांग्लोदश के आतंकियों के भोपाली मददगार सहवान खान को गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस ने उसे 25 मार्च तक रिमांड पर लिया है। एटीएस ने सहवान को निशातपुरा की जनता कॉलोनी से हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।

विज्ञापन
Bhopal terrorists arrested: ATS accused Sehwan of helping anti-national and terrorist organizations
भोपाल आतंकियों का मददगार गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल एटीएस ने जमात ए मुजाहिदीन बांग्लोदश के आतंकियों के भोपाली मददगार सहवान खान को गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस ने उसे 25 मार्च तक रिमांड पर लिया है। एटीएस ने सहवान को निशातपुरा की जनता कॉलोनी से हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन

 
एटीएस ने चारा आतंकियों के अलावा भोपाल के 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। पांच दिन की पूछताछ के बाद सहवान खान को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया। कोर्ट ने एटीएस को सहवान की 25 मार्च तक रिमांड दे दी। जानकारी के अनुसार सहवान आतंकियों को सुविधाएं मुहैया कराता था। उनकी आर्थिक मदद भी करता था। पूछताछ में सामने आया कि सहवान की मोहम्मद अकील से एक मदरसे में मुलाकात हुई थी। जहां सहवान तालीम लेने जाता था। जिसके बाद आतंकियों ने उसका ब्रेन वॉस किया। इसके बाद सहवान आंतकियों की मदद करने लगा।
विज्ञापन

 
बता दें पूछताछ में आतंकियों के तार पश्चिम बंगाल के कोलकाता से निकले हैं। जहां से उनको फंडिंग हो रही थी। एटीएस की टीम कोलकाता फंडिंग करने वालों समेत पूरे नेटवर्क का पता लगाने गई है। वहीं, आतंकियों के पास से टीम को पेट्रोल बम बनाने के वीडियो भी मिले हैं।     
विज्ञापन
विज्ञापन


जेहाद की जड़ें मजबूत करने आए थे  
जमात ए मुजाहिदीन के आंतकी जेहाद की जड़ें मजबूत करने आए थे। यहां पर यह जेहादी साहित्य बांट रहे थे। इन्होंने कई शहरों में साहित्य बांटा। यह बात भी सामने आ रही है कि जब इन्होंने भोपाल की मस्जिदों में साहित्य बांटने की कोशिश की तो मौलवियों ने भगा दिया।

 
केन्द्र ने लगाया है प्रतिबंध 
बता दें भोपाल के ऐशबाब इलाके से पकड़े गए प्रतिबंधित संगठन जमात उल मुजाहिद्दीन बांग्लोदश (जेएमबी) के चार आतंकी पकड़े गए हैं। चारों आतंकवादियों को पुलिस ने कोर्ट के सामने पेश किया, जहां से उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। केंद्र सरकार ने जमात उल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश संगठन पर 2019 में पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाया था। जेएमबी ने पश्चिम बंगाल के वर्धमान में ब्लास्ट किया था, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 2018 में बोधगया में भी ब्लास्ट किया था। प्रतिबंध के बाद जेएमबी देश में अलग-अलग जगह स्लीपर सेल चला रहा है।
 
इन आरोपियों को पकड़ा 
एटीएस ने 32 वर्षीय फजहर अली उर्फ मेहमूद पिता अशरफ इस्लाम, 24 वर्षीय मोहम्मद अकील उर्फ अहमद पिता नूर अहमद शेख, 28 वर्षीय जहूरउद्दीन उर्फ इब्राहिम उर्फ मिलान पठान उर्फ जौहर अली पिता शाहिद पठान और फजहर जैनुल आबदीन उर्फ अकरम अल अहसन उर्फ हुसैन पिता अब्दुल रहमान को पकड़ा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed