फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Stayed in hotel for ten days, cheated by showing fake screenshot of rent payment, arrested

भोपाल: दस दिन होटल में रुका, किराए भुगतान का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर की ठगी, गिरफ्तार

Fri, 25 Feb 2022 03:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 25 Feb 2022 03:15 PM IST
सार

भोपाल क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी के मामले में एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। वह होटल नमन पैलेस लालघाटी में दस दिन रुका था और बिल ऑनलाइन चुकाने की बात कही। आरोपी ने फर्जी एप की मदद से ठगी की थी।
 

विज्ञापन
Bhopal: Stayed in hotel for ten days, cheated by showing fake screenshot of rent payment, arrested
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

फर्जी पेमेंट एप से धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को भोपाल क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। वह होटल नमन पैलेस लालघाटी में दस दिन रुका था और बिल ऑनलाइन चुकाने की बात कही। आरोपी ने फर्जी एप की मदद से ठगी की थी।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार दिसंबर में नमन होटल के ईश कुमार ने सायबर क्राइम ब्रांच भोपाल में लिखित शिकायत आवेदन दिया था कि कपिल लुल्ला नामक व्यक्ति 20 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक उसके होटल में रुका था। जिसका बिल 14570 रुपये हुआ था। होटल छोड़ने के पूर्व कपिल लुल्ला द्वारा होटल का बिल भुगतान ऑनलाइन करना बताया था और भुगतान का फर्जी स्क्रीनशॉट दिया था। आवेदक को बाद में खाते में बैलेंस चेक करने पर भुगतान नहीं होने की जानकारी हुई। शिकायत आवेदन की जांच उपरांत लिंक मोबाइल नंबर के उपयोगकर्ता के विरूद्ध अपराध क्रमांक 36/2022 धारा 420 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विज्ञापन

 
जांच में पता चला कि आरोपी द्वारा फोन पे एप के माध्यम से होटल में रुकने का भुगतान किया था। जो कि फर्जी था। स्क्रीनशॉट भी फर्जी था। पुलिस ने कपिल लुल्ला उर्फ टोडी निवासी विद्याता अपार्टमेंट राजमहल कॉलोनी इन्दौर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि वर्तमान में सायबर ठगों द्वारा नये-नये तरीको से आम नागरिकों के साथ फ्रॉड किया जा रहा है। ठगों द्वारा फर्जी फोन पे एप/ पेटीएम एप एवं अन्य यूपीआई एप्लीकेशनों का सहारा लेकर भुगतान के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है। उन्हीं एप्लिकेशन की सहायता से नकली स्क्रीनशॉट भी तैयार हो जाता है, जिससे सामने वाले को धोखा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed