फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: State Election Commissioner Basant Pratap Singh released pen drive of voter awareness songs

भोपाल: राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने किया मतदाता जागरूकता गीतों की पेनड्राइव का विमोचन

Sat, 25 Dec 2021 04:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 25 Dec 2021 04:13 PM IST
सार

भारत सरकार का नेशनल अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने 7 गीतों की वीडियो संग्रह तैयार किया है। इन गीतों की पेनड्राइव का विमोचन मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने किया। 

विज्ञापन
Bhopal: State Election Commissioner Basant Pratap Singh released pen drive of voter awareness songs
Bhopal: पेनड्राइव के साथ राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह और सारिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में गीत भी प्रमुख भूमिका निभाएंगे। भारत सरकार का नेशनल अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने 7 गीतों की वीडियो संग्रह तैयार किया है। इन गीतों की पेनड्राइव का विमोचन मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन


सारिका ने बताया कि इन वीडियो गीतों को पूरे प्रदेश में विभिन्न संचार माध्यमों से आयोग की प्रचार-प्रसार सेंस गतिविधि के अंतर्गत प्रदर्शित किया जाएगा। इन गीतों का गायन, लेखन एवं संगीत सारिका ने ही किया है।
विज्ञापन


सारिका ने अमर उजाला को बताया कि मैं पहले से ही गीत लिखती रही हूं, तो इनके लिए की मुश्किल नहीं हुई। इन गीतों को बनाने के पीछे काफी मेहनत लगी। एक महीने से ज्यादा वक्त के बाद ये तैयार हो सके। पहल गीत लिखे, फिर संगीत तैयार किया। ट्राइबल क्षेत्र में जाकर गीतों पर परफॉर्म किया। खासकर ऐसे गांवों में जहां संचार के ज्यादा माध्यम नहीं होते। इनका मकसद लोगों में जागरूकता का संदेश देना है ताकि ये लोग मतदान करने के लिए प्रेरित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


होशंगाबाद, बैतूल के ग्रामीण इलाकों को चुना
सारिका के मुताबिक गीतों का वीडियो बनाने के लिए होशंगाबाद, बैतूल के ट्राइबल क्षेत्रों को चुना गया। जहां हम जाकर गीत परफॉर्म करते हैं वहां तो संदेश पहुंच ही जाता है। बाकि जगह के लिए हम सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं। जनसंपर्क विभाग मदद करता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed