{"_id":"61b471740ce1713ce17e3094","slug":"bhopal-state-bjp-paid-tribute-vd-sharma-said-general-bipin-rawat-s-death-is-irreparable-loss-for-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: प्रदेश भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, वीडी शर्मा बोले- देश के लिए अपूर्णीय क्षति है जनरल बिपिन रावत का जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: प्रदेश भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, वीडी शर्मा बोले- देश के लिए अपूर्णीय क्षति है जनरल बिपिन रावत का जाना
Sat, 11 Dec 2021 03:07 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 11 Dec 2021 03:07 PM IST
सार
प्रदेश भाजपा कार्यालय पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर जनरल बिपिन रावत को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। नेताओं ने उनके निधन को देश के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।
विज्ञापन
भाजपा ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनरल बिपिन रावत का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने तीनों सेनाओं को एक कमान के अधीन लाकर सशक्त बनाया और उनके बीच समन्वय की भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने सेना के आधुनिकीकरण के साथ चीन और पाकिस्तान व अन्य देशों को बखूबी जवाब देने का कार्य किया। उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण समय में सेनाओं का नेतृत्व किया। जनरल बिपिन रावत ने अपनी बहादुरी से सभी को कायल किया। ऐसे असाधारण योद्धा को सलाम।
ये बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय, भोपाल में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कही।
विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने श्रद्धांजलि अर्पित कर जनरल रावत समेत दुर्घटना में हताहत हुए सभी सैन्य अधिकारियों और जवानों की आत्मिक शांति की कामना की। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र पटेल, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेष वाजपेयी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ब्रिगेडियर एपी सिंह आदि मौजूद थे।