{"_id":"624fdae8da914e39b0097884","slug":"bhopal-speeding-car-driver-s-terror-a-drunken-youth-kept-running-on-fire-from-a-torn-tire","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल की सड़क पर तेज रफ्तार कार का आतंक: फटे टायरों से निकलती रही आग, नशे में धुत चालक गाड़ी दौड़ाता रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल की सड़क पर तेज रफ्तार कार का आतंक: फटे टायरों से निकलती रही आग, नशे में धुत चालक गाड़ी दौड़ाता रहा
Fri, 08 Apr 2022 12:42 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:42 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में गुरुवार रात को नशे में धुत एक कार चालक ने जमकर हंगामा मचाया। कार चालक युवक सड़क पर फटे टायर में कार को दौड़ाता रहा, जिससे सड़क पर लोहे के व्हील के घर्षण से आग निकलती रही। घटना का वीडियो लोगों ने मोबाइल में कैद किया है।
विज्ञापन
नशे में धुत कार चालक राजधानी में दौड़ाता रहा कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल में गुरुवार की रात नशे में धुत एक कार चालक ने जमकर हंगामा मचाया। सड़क पर फटे टायर में कार दौड़ाता रहा। इससे सड़क पर लोहे के व्हील के रगड़ने से आग निकलती रही। इस पूरी घटना को राहगीरों ने वीडियो में कैद किया। जो कि अब वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार नशे में धुत युवक ने एमपी नगर से वीआईपी रोड तक रात 2 बजे तेज रफ्तार में कार दौड़ाई। टायर के फटने से कार से आग की चिंगारियां निकलती रही। इस दौरान कार की चपेट में आने से कई लोग बच गई। रास्ते में खड़ी कारों को भी युवक ने टक्कर मारी।
नशे में धुत युवक एमपी नगर, जहांगीराबाद, श्यामला हिल्स और कोहेफिजा थाने से होकर गुजरा, लेकिन पुलिस को रात 2 बजे की घटना का पता ही नहीं चला। इससे शहर में पुलिस की नाइट गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने डायल 100 पर कॉल कर मामले की सूचना पुलिस को दी।