{"_id":"6197a25e64c21e477c74952f","slug":"bhopal-shivraj-performed-bhoomipujan-of-8-railway-stations-of-metro-project-will-be-ready-by-september-2023","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: शिवराज ने किया मेट्रो प्रोजेक्ट के 8 स्टेशनों का भूमिपूजन, सितंबर 2023 तक बनकर होंगे तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: शिवराज ने किया मेट्रो प्रोजेक्ट के 8 स्टेशनों का भूमिपूजन, सितंबर 2023 तक बनकर होंगे तैयार
Fri, 19 Nov 2021 06:40 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 19 Nov 2021 06:40 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में मेट्रो प्रोजेक्ट के 8 स्टेशनों का भूमिपूजन किया।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान मेट्रो प्रोजेक्ट के भूमिपूजन अवसर पर संबोधित करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में 8 मेट्रो स्टेशनों का भूमिपूजन किया। 7 किमी के प्रायोरिटी कॉरिडोर के तहत इन स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है। सितंबर 2023 तक यह बनकर तैयार हो जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि अद्भुत शहर है भोपाल। स्वच्छ भोपाल, हरित भोपाल, ऐतिहासिक भोपाल, हाईटैक भोपाल और अब मेट्रो सिटी भोपाल भी बनने जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने भोपाल एम्स के पास आयोजित मेट्रो स्टेशनों के भूमिपूजन समारोह में कन्यापूजन किया।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने इससे पहले कन्या पूजन किया। मशीनरी का भी पूजन किया। उनके साथ नगरीय विकास और आवास विभाग के मंत्री भूपेंद्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के साथ ही गोविंदपुरा की विधायक कृष्णा गौर, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद थे। इस अवसर पर शिवराज ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि भोपाल शहर में मेट्रो का प्रोजेक्ट सफल होगा और इससे अनेकों बहनों-भाइयों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस समय मुझे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर साहब याद आ रहे हैं। उनका सपना था कि भोपाल में मेट्रो चलाएंगे। हम उसी सपने को पूरा कर रहे हैं। मुझे लोग कहते थे कि मेट्रो सफेद हाथी है। भोपाल वाले पैसे नहीं देंगे, पर मुझे यकीन है कि भोपाल में मेट्रो प्रोजेक्ट सफल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
भोपाल मेट्रो के स्टेशनों का भूमिपूजन करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले नगरीय विकास और आवास विभाग के प्रमुख सचिव मनीष सिंह ने बताया कि मेट्रो सर्विस आने वाले समय में भोपालवासियों के लिए वरदान साबित होगी। यह सर्विस पुराने भोपाल और नए भोपाल को जोड़ेगी। यातायात सुगम बनाएगी। 7 किमी का यह प्रायोरिटी कॉरिडोर हम सितंबर 2023 तक शुरू कर देंगे। इसके लिए हमारी टीम पूरी तरह तैयार है।
भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट
दो कॉरिडोर बनेंगे- पर्पल और रेड कॉरिडोर। पर्पल कॉरिडोर 16.4 किमी का होगा। इसमें करोंद चौराहे से एम्स तक 16 स्टेशन बनेंगे। इसमें 3.39 किमी रेल लाइन अंडरग्राउंड होगी। 13.35 किमी एलिवेटेड होगी। 7 किमी का प्रायोरिटी कॉरिडोर इसी का हिस्सा है, जिसके 8 स्टेशनों का भूमिपूजन शुक्रवार को हुआ। रेड कॉरिडोर 14.21 किमी का एलिवेटेड होगा। यह रत्नागिरी तिराहे से भदभदा को जोड़ेगा। इसमें 14 स्टेशन बनेंगे।

मेट्रो स्टेशनों के भूमिपूजन अवसर पर मशीनरी का पूजन करते हुए शिवराज सिंह चौहान।
- फोटो : अमर उजाला
ये 8 स्टेशन बनेंगे
एम्स, अलकापुरी, डीआरएम ऑफिस, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, एमपी नगर जोन 2, एमपी नगर जोन 1, केंद्रीय विद्यालय, सुभाष नगर।
भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट 6,941 करोड़ रुपये का
भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट पर 6,941.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें 692.51 करोड़ रुपये के कार्य संबंधित एजेंसियों को सौंपे जा चुके हैं। 2,476 करोड़ रुपये के कार्यों के टेंडर जारी हो गए हैं। प्रायोरिटी कॉरिडोर के तहत जिन आठ स्टेशनों को विकसित किया जा रहा है, उस पर 426.67 करोड़ रुपये लागत होगी। इसी के लिए शुक्रवार को भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था।