फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Seventy-six police arrested a miscreant who has committed a dozen thefts and cash-busting incidents.

भोपाल: एक दर्जन चोरी और नकबजनी की वारदात कर चुका बदमाश छियत्तर पुलिस गिरफ्त में

Fri, 14 Jan 2022 05:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 14 Jan 2022 05:40 PM IST
सार

भोपाल के थाना टीटी नगर क्षेत्र में पत्रकार के घर के सामने अड़ीबाजी व गाड़ी में तोड़फोड़ करने वाले फरार आरोपी कृष्णा गिरी उर्फ छियत्तर को थाना बागसेवनिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसका एक साथी भी पकड़ाया है।

विज्ञापन
Bhopal: Seventy-six police arrested a miscreant who has committed a dozen thefts and cash-busting incidents.
Bhopal: पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर स्कूटी, ऑटो बरामद किए हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के थाना टीटी नगर क्षेत्र में पत्रकार के घर के सामने अड़ीबाजी व गाड़ी में तोड़फोड़ करने वाले फरार आरोपी कृष्णा गिरी उर्फ छियत्तर को थाना बागसेवनिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसका एक साथी भी पकड़ाया है। उसके पास से चाकू बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने एक दर्जन चोरी व नकबजनी की वारदात करना कबूल किया है। इनकी निशानदेही पर लगभग 6 लाख रुपये का माल भी बरामद किया गया है। पुलिस टीम को डीसीपी जोन-3 ने 10,000 रुपये का इनाम दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बागसेवनिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टीटी नगर क्षेत्र में पत्रकार के घर के सामने अड़ीबाजी व गाड़ी में तोड़फोड़ करने वाले फरार आरोपी कृष्णा गिरी उर्फ छियत्तर (19) पिता छितेश्वर गिरी निवासी गिरी मोहल्ला कंजर बस्ती बागसेवनिया दीक्षा नगर निर्माणाधीन मल्टी इलाके में घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ अजय पिता बालक राम उइके (19) निवाली कंजर बस्ती बागमुगलिया भोपाल को भी हिरासत में लिया। उसके कब्जे से खटकेदार छुरी मिली है।
विज्ञापन


आरोपी कृष्णा गिरी ने पूछताछ में थाना टीटी नगर के अप.क्रं. 26/22 धारा 294,327,427,506,34 भादवि में चीकू व उसके दोस्त के साथ करना कबूल किया एवं थाना पिपलानी से स्कूटी चोरी, थाना हनुमानगंज से ऑटो चोरी, थाना बागसेवनिया बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में चोरी एवं थाना मिसरोद में नकबजनी अपने साथी के साथ करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मामले में उल्लेखनीय योगदान के लिए थाना प्रभारी बागसेवनिया निरी. संजीव कुमार चौकसे, उनि रमेष सिंह, सउनि श्यामराज सिंह, प्र.आर उपेन्द्र सिंह आर. पवनेष, आर. बद्रीलाल दांगी, आर. राजा सिंह को डीसीपी जोन-3 श्री रियाज इकबाल ने 10,000 रुपये से पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed