{"_id":"628cdd1fa9ad6557170613a8","slug":"bhopal-protest-in-bhopal-lawyers-beat-up-common-people-pull-women-s-hair-during-street-protests","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Protest: भोपाल में वकीलों ने सड़क पर प्रदर्शन के दौरान आम लोगों को पीटा, महिला के बाल खीचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Protest: भोपाल में वकीलों ने सड़क पर प्रदर्शन के दौरान आम लोगों को पीटा, महिला के बाल खीचें
Tue, 24 May 2022 07:02 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 24 May 2022 07:02 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में एक वकील के साथ मारपीट के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को कोर्ट के सामने वकीलों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों ने आम लोगों के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
भोपाल में वकीलों ने प्रदर्शन के दौरान राहगीरों से की मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल में एक वकील के साथ मारपीट के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को कोर्ट के सामने वकीलों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों ने आम लोगों के साथ भी मारपीट की। महिला वकीलों ने एक महिला के बाल खींचकर मारपीट की। खास बात यह है कि इस दौरान पुलिस वकीलों की गुंडागर्दी देखती रही।
दरअसल ,बीडीए कॉलोनी निवासी दीपेश शर्मा वकील हैं। 20 मई शाम को वह अपनी बाइक से हमीदिया अस्पताल की तरफ जा रहे थे। इस बीच हमीदिया अस्पताल की तरफ से एक्टिवा से आए युवकों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस बात पर युवकों ने अपने एक अन्य साथी के साथ दीपेश पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें दीपेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
मंगलवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वकीलों ने कोर्ट के सामने प्रदर्शन किया और चक्काजाम किया। इस दौरान दौरान वकीलों की एक महिला से बहस हो गई। महिला वकीलों ने महिला के बाल खींचे और मारपीट की। यह सब पुलिसकर्मी के सामने होता रहा। वहीं, एक अन्य स्कूटी सवार युवक के साथ भी तीन से चार वकीलों ने मारपीट की। इसका वीडियों सामने आया है। इस दौरान पुलिस सिर्फ मूकदर्शक बनकर सब कुछ देखती रही।