फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal property dealer commits suicide: Suicide note accuses in-laws and wife of torturing

एमपी में प्रॉपर्टी डीलर ने किया सुसाइड: मरने से पहले लिखा 'मुझे इंसाफ नहीं मिला तो आत्मा भटकती रहेगी'

Thu, 21 Apr 2022 08:15 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 21 Apr 2022 08:15 AM IST
सार

भोपाल में एक प्रॉपर्टी डीलर ने आत्महत्या कर ली। मृतक ने परिजनों के वाट्सएप ग्रुप में सुसाइड नोट और वीडियो शेयर कर ससुराल पक्ष और पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए नोट में लिखा कि मुझे इंसाफ नहीं मिला तो मेरी आत्मा भटकती रहेगी।

विज्ञापन
Bhopal property dealer commits suicide: Suicide note accuses in-laws and wife of torturing
प्रॉपर्टी डीलर ने की आत्महत्या - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजधानी भोपाल में प्रॉपर्टी डीलर विनय रजक (36 वर्षीय) ने ससुराल और पत्नी से प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने परिजनों के वाट्सएप ग्रुप में सुसाइड नोट और वीडियो शेयर कर ससुराल पक्ष और पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतक ने इंसाफ दिलाने की बात लिखकर कहा कि मुझे इंसाफ नहीं मिला तो मेरी आत्मा भटकती रहेगी।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार विनय रजक ने 14 साल पहले बागसेवनिया निवासी ब्यूटीशियन आरती कुशवाह से लव मैरिज की थी। दोनों की 12 साल और 7 साल की दो बेटियां हैं। जनवरी में आरती अपनी दोनों बेटियों के साथ मायके चली गई। उसने विनय के पास आने से मना कर दिया। बुधवार को विनय घर पर फंदे पर लटक गया। इससे पहले उसने परिवार के वाट्सएप ग्रुप पर सुसाइड नोट और वीडियो शेयर किया। इसके बाद परिजन पड़ोसियों के साथ विनय को देखने पहुंचे तो वह फंदे पर लटका था, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल में रखवा दिया। फिलहाल पुलिस परिजनों के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

 
सुसाइड नोट में ससुराल पक्ष पर आरोप
विनय ने अपने सुसाइड नोट और वीडियों में ससुराल पक्ष ससुर, सास, साले और पत्नी पर प्रताड़ित करने और दोनों बच्चियों से दूर करने का आरोप लगाया। उसने ससुराल पक्ष की वजह से आत्महत्या करने की बात कही है। विनय ने मरने से पहले परिजनों को किए गए मैसेज में लिखा कि मुझे इंसाफ चाहिए, यदि मुझे इंसाफ नहीं मिला तो मेरी आत्मा भटकती रहेगी। मैं जीना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बच्चियों से बात नहीं होने से तनाव में था  

परिजनों का आरोप है कि दोनों के बीच दो से तीन साल से मनमुटाव चल रहा था। दोनों की सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन नहीं हुई। विनय के परिजनों का कहना है कि विनय को आरती ने मार्च में तलाक का नोटिस भेजा था। बच्चों से बातचीत भी बंद करा दी थी। इससे वह ज्यादा तनाव में रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed