फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Police arrested vicious vehicle thief, 4 motorcycles worth 2.5 lakh rupees recovered

भोपाल: शातिर वाहन चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ढाई लाख रुपये कीमत की 4 मोटरसाइकिल बरामद

Sun, 06 Feb 2022 03:07 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 06 Feb 2022 03:07 PM IST
सार

कोलार पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 4 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन
Bhopal: Police arrested vicious vehicle thief, 4 motorcycles worth 2.5 lakh rupees recovered
भोपाल: मोटरसाइकिल चोर को पुलिस ने पकड़ा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोलार पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को चोरी की बाइक बेचते समय गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी की गई चार मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोलार पुलिस आरोपियों की धर-पकड़ के लिए अधिकारियों को निर्देशन में विशेष अभियान चला रही है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक सेमरी रोड कोलार में औने-पौने दामों में मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही युवक ने भागने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर के पकड़ लिया।  
विज्ञापन


युवक ने अपना नाम शिवम मेहरा पिता राम किशन मेहरा (उम्र 20 साल) बताया है। आरोपी सलैया कोलार का ही रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने करीब 15 दिन पहले पहाड़ी मंदिर से मोटरसाइकिल चोरी की थी। वहीं उसने और भी मोटरसाइकिलें चोरी करने की बात कबूल की है, जिन्हें उसने रायसेन में अपने गांव उटिया में छिपाकर रखा है। युवक के बताए पते पर पहुंचकर पुलिस ने पल्सर, अपाचे, सुपर स्पलेंडर बाइक बरामद की है। आरोपी के पास से जब्त की गई चारों मोटरसाइकिलों की कीमत करीब 250000 रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी 2 साल पहले भी वाहन चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। पूछताछ में उसने बताया कि वह माता-पिता से अलग रहता है इसलिए अपने खर्चे निकालने के लिए चोरी करता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed