फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal Police arrested the director of private hostel over allegations of sexual assault charges

मध्यप्रदेश: मूक बधिर लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोप में हॉस्टल निदेशक गिरफ्तार

Fri, 10 Aug 2018 11:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 10 Aug 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
Bhopal Police arrested the director of private hostel over allegations of sexual assault charges

भोपाल पुलिस ने गुरुवार को निजी हॉस्टल के निदेशक को मूक बधिर लड़कियों का बलात्कार और छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसपर एक लड़की ने बलात्कार और दो ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोपी का नाम अश्विन शर्मा है। उसने शहर में स्थित अपने तीन डुप्लेक्स को इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की 8 मूक बधिर लड़कियों और 2 दृष्टिबाधित लड़कियों को किराए पर दिया है। 

विज्ञापन


20 साल की आदिवासी लड़की ने बुधवार को पुलिस में बलात्कार, गलत तरीके से कारावास में रखने और आपराधिक धमकी देने की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उसपर एससी/एसटी अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है क्योंकि लड़की आदिवासी है। एक अनुवादक की मदद से शिकायत दर्ज करवाने वाली पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शर्मा हमेशा कंडोम का इस्तेमाल करता है। 
विज्ञापन


पीड़िता ने कहा कि वह हमेशा उसे धमकी देता था कि किसी को कुछ मत बताना वरना वह उसे और उसके माता-पिता को मार देगा। उसने बताया कि जब भी वह अपने घर जाना चाहती शर्मा उसे बताता कि उसके माता-पिता चाहते हैं कि वह भोपाल में ही रहे। दोनों लड़कियों ने गुरुवार को शर्मा के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। कथित बलात्कार और छेड़छाड़ की घटना अक्टूबर 2017 और 4 अगस्त को घटित हुईं। जिसके बाद लड़कियों ने हॉस्टल छोड़ दिया और अपने घर वापस चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल की घटना को बिहार और उत्तर प्रदेश से जोड़ते हुए विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि पीड़िता को शिकायत दर्ज करवाने के लिए शहर से बाहर जाना पड़ा क्योंकि स्थानीय अधिकारियों ने शिकायत दर्ज करने से इंकार कर दिया था। कांग्रेस प्रवक्ता सुभाष ओझा ने आरोप लगाया कि हॉस्टल को राज्य सरकार के सामाजिक न्याय विभाग से अनुदान मिलता है। उन्होंने शेल्टर होम्स और हॉस्टल्स का ऑडिट करवाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed