{"_id":"61e14b5d09b5ce4e960dcf3b","slug":"bhopal-orders-to-remove-raza-murad-from-the-brand-ambassador-of-cleanliness-cleanliness-ambassadors-were-made-a-day-before","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: रजा मुराद को स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर से हटाने के निर्देश, एक दिन पहले ही बनाए गए थे स्वच्छता दूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: रजा मुराद को स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर से हटाने के निर्देश, एक दिन पहले ही बनाए गए थे स्वच्छता दूत
Fri, 14 Jan 2022 03:43 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 14 Jan 2022 03:43 PM IST
सार
एक दिन पहले ही भोपाल में स्वच्छता के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनाए गए अभिनेता रजा मुराद को हटाने की कवायद शुरू हो गई है। नगरीय प्रशासन मंत्री की ओर से उन्हें हटाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
raza murad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक दिन पहले ही भोपाल में स्वच्छता के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनाए गए अभिनेता रजा मुराद को हटाने की कवायद शुरू हो गई है। नगरीय प्रशासन मंत्री की ओर से उन्हें हटाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अभिनेता रजा मुराद को गुरुवार को भोपाल नगर निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी ने स्वच्छता का ब्रांड एम्बेसडर बनाया था। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी को इस आदेश निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। चौबीस घंटे के भीतर ही नगरीय प्रशासन मंत्री ने यह फरमान जारी कर दिया कि स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर किसी ऐसे व्यक्ति को बनाया जाना चाहिए, जिसने स्वच्छता में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया हो अथवा भोपाल की संस्कृति से भलीभांति अवगत हो। इस मामले में चर्चा है कि रजा मुराद ने भोपाल के एक कांग्रेस विधायक के लिए प्रचार किया था, इसलिए उनको ब्रांड एम्बेसडर से हटाया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के लिए स्वच्छता ब्राण्ड एम्बेसडर नियुक्त प्रख्यात फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने गुरुवार को शहर में सोनागिरि, पीर गेट, लखेरापुरा आदि क्षेत्रों में नागरिकों एवं व्यवसायियों से सीधा संवाद किया था और भोपाल को अपने घर की तरह साफ-स्वच्छ और पालीथीनमुक्त बनाकर देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने की अपील की थी।
विज्ञापन
ये लिखा है निर्देश पत्र में मंत्रालय से प्राप्त पत्र में भोपाल नगर पालिक निगम आयुक्त को संबोधित कर कहा गया है कि मंत्रीजी के संज्ञान में आया हे कि नगर पालिक निगम भोपाल द्बारा स्वच्छता के लिए रजा मुराद को ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। जबकि ब्रांड एम्बेसडर ऐसे व्यक्ति को बनाया जाना चाहिए जिसने स्वच्छता में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया हो अथवा भोपाल की संस्कृति से भली-भांति परिचित हो। अत: उक्त संबंध में मंत्रीजी द्वारा तत्काल आदेश निरस्त करने एवं किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति, भोपाल की संस्कृति से परिचित या स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो, ऐसे व्यक्ति या संस्था को ब्रांड एम्बेसडर बनाए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। ये निर्देश विशेष सहायक राजेंद्र सिंह सेंगर के हस्ताक्षर से जारी हुए हैं।
