{"_id":"6244947ca21eae5f3c15caf2","slug":"bhopal-one-and-a-half-year-old-child-dies-due-to-drowning-in-a-bucket-of-water-in-shivaji-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: मां टीवी देखने में व्यस्त थी, डेढ़ साल का बच्चा पानी की बाल्टी में सिर के बल गिरा, हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: मां टीवी देखने में व्यस्त थी, डेढ़ साल का बच्चा पानी की बाल्टी में सिर के बल गिरा, हो गई मौत
Thu, 31 Mar 2022 11:38 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:38 AM IST
सार
मध्य प्रदेश की राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र में डेढ़ साल के बच्चे की पानी की बाल्टी में सिर के बल गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
पानी की बाल्टी में डूबने से बच्चे की मौत। (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में पानी की बाल्टी में गिरने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। पानी की बाल्टी पूरी भरी हुई थी और बच्चा उसमें सिर के बल गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। जब काफी देर तक बच्चे की कोई गतिविधि नहीं दिखी तो मां ने बाहर जाकर देखा, तब हादसे का खुलासा हुआ।
हबीबगंज थाना पुलिस के मुताबिक शिवाजी नगर स्थित सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाले आशाराम पानीपुरी का ठेला लगाते हैं। उनके दो बच्चे हैं। छोटा बेटा दीपांशु उर्फ दीपक सिर्फ डेढ़ साल का था। आशाराम घर से बाहर गए थे। घर पर उनकी पत्नी और बड़ा बेटा थे। दोनों टीवी देख रहे थे। तब दीपांशु खेलते-खेलते बाहर निकला और आंगन में रखी बाल्टी में भरे पानी से खेलने लगा। इस बीच, वह उसमें सिर के बल गिर गया। कुछ देर बाद जब मां ढूंढने निकली तब देखा कि पैर बाल्टी में ऊपर है और दीपांशु की सिर पानी में डूबा हुआ है। वह उसे बाल्टी से निकालकर जेपी अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों के मना करने पर बच्चे का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया।